ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

यूट्यूबर मनीष कश्यप को पटना हाई कोर्ट से मिली जमानत, कल हो सकती है बेऊर जेल से रिहाई

PATNA: यूट्यूबर मनीष कश्यप से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। बेऊर जेल में बंद मनीष कश्यप कल जेल से बाहर निकलेंगे। दो मामलों में पटना हाई कोर्ट से मनीष को जमानत मि

यूट्यूबर मनीष कश्यप को पटना हाई कोर्ट से मिली जमानत, कल हो सकती है बेऊर जेल से रिहाई
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: यूट्यूबर मनीष कश्यप से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। बेऊर जेल में बंद मनीष कश्यप कल जेल से बाहर निकलेंगे। दो मामलों में पटना हाई कोर्ट से मनीष को जमानत मिल गई है। आर्थिक अपराध इकाई के दो मामलों में पहले से ही जमानत मिली हुई है। पटना के बेऊर जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप को अब सिविल कोर्ट से सभी मामलों में जमानत मिल गई है। इसके बाद उसकी जेल से रिहाई की प्रक्रिया तेज हो गयी है। कल बेऊर जेल से वो बाहर आ सकते हैं।


बता दें कि पटना सिविल कोर्ट से सभी मामलों में बेल पहले ही मिल चुका था। बेतिया कोर्ट से भी बेल मिल चुका था। एक मामला पटना हाई कोर्ट में पेंडिंग था, जिसमें आज बेल मिल चुका है। अब मनीष पर कोई ऐसा मामला नहीं है, जिसमें उसे बेल लेना है। ऐसे में उनका जेल से निकलना तय माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार अब पटना हाई कोर्ट से बेल के कागजात सिविल कोर्ट में जाएगा। उसके बाद कल यानी गुरुवार को सिविल कोर्ट में बेलर भरा जाएगा। फिर सिविल कोर्ट से बेऊर जेल में रिकॉल जाएगा। इसके बाद वह छूटेगा। मणि द्विवेदी के अनुसार मनीष कश्यप शुक्रवार को जेल से बाहर आ सकते हैं।


बता दें कि तमिलनाडु के फेक वीडियो केस में मनीष कश्यप ने इसी साल 18 मार्च को सरेंडर किया था। इसके बाद वह कुछ दिन मदुरई जेल और फिर बेऊर में बंद है। तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ मारपीट का फर्जी वीडियो शेयर करने को लेकर यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें बढ़ी थी। इस मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मनीष कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज की थी। जब इस केस में छापेमारी शुरू हुई तो कई दिनों तक गिरफ्तारी के डर से मनीष कश्यप बिहार छोड़कर फरार हो गया था। उसकी तलाश में कई जगहों पर छापेमारी हुई थी।


बेतिया पुलिस ने 18 मार्च को दूसरे केस में मनीष के घर की कुर्की जब्ती शुरू की तो उसने स्थानीय थाने में सरेंडर किया। उसी दिन पटना से गई EOU की टीम ने उसे अपने केस में कब्जे में लिया था। रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की और उसे जेल भेज दिया था। मनीष कश्यप के सरेंडर करने के तुरंत बाद तमिलनाडु पुलिस की टीम पटना पहुंची थी। 30 मार्च को ट्रांजिट रिमांड पर तमिलनाडु पुलिस अपने साथ ले गई थी। हालांकि अगस्त में उन्हें वापस पटना लाया गया। जिसके बाद बेतिया कोर्ट ने मनीष को बिहार की जेल में ही रखने के आदेश दिया। तब से मनीष कश्यप पटना के बेऊर जेल में बंद है। 21 दिसंबर यानि कल उनके जेल से बाहर निकलने की चर्चा तेज हो गयी है। जिसके बाद से उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गयी है। 



टैग्स