ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

वाटर प्लांट के मालिक से मांगी 10 लाख की रंगदारी, मांग पूरी नहीं हुई तो करने लगे गोलीबारी, CCTV में कैद हुई बदमाशों की तस्वीर

PATNA: बिहार में पुलिस के प्रति अपराधियों का खौफ मानों खत्म हो गया है। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला दानापुर के इमली तल की

वाटर प्लांट के मालिक से मांगी 10 लाख की रंगदारी, मांग पूरी नहीं हुई तो करने लगे गोलीबारी, CCTV में कैद हुई बदमाशों की तस्वीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में पुलिस के प्रति अपराधियों का खौफ मानों खत्म हो गया है। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला दानापुर के इमली तल की है जहां 10 लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने वाटर प्लांट में फायरिंग कर दी। गोलीबारी की तस्वीर प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपराधी कई दिनों से दस लाख रुपये बतौर रंगदारी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर अपराधी गुस्सा गये और वाटर प्लांट के मालिक विनोद कुमार से मिलने उनके प्लान्ट पर पहुंच गये।


लेकिन उस वक्त विनोद अपने प्लांट पर नहीं था जिससे गुस्साएं तीनों बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग करते बदमाशों की तस्वीर प्लांट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।