ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

वाह रे बिहार पुलिस ! थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर गोलीबारी, हथियार लहराते फरार हुए अपराधी

PATNA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का डर ख़त्म होता दिख रहा है। उन्हें अब इस बात की भी परवाह नहीं रही की इस जगह वो घटना को अंजाम दे रहे हैं वहां से महज 50 मी

वाह रे बिहार पुलिस ! थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर गोलीबारी, हथियार लहराते फरार हुए अपराधी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का डर ख़त्म होता दिख रहा है।  उन्हें अब इस बात की भी परवाह नहीं रही की इस जगह वो घटना को अंजाम दे रहे हैं वहां से महज 50 मीटर की दूरी पर ही थाना है। बाबजूद इसके वो लोग अपने काले कारनामों को अंजाम दे आराम से फरार हो जा रहे हैं। इस बीच एक एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके पटना सिटी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अपराधियों ने थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर एक युवक को गोली मार घायल कर दिया और हथियार लहराते आराम से फरार भी हो गए। 


मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला चौक थाना क्षेत्र के हरमंदिर गली का है, जब राजू नामक शख्स की दुकान में स्टाफ के रूप में रौशन नाम का युवक काम करता था, उसी को अपराधियो ने गोली मार दी है। युवक को दो गोली मारी गयी है जिसके बाद से हरमंदिर गली की दुकान बंद होनी शुरू हो गयी और अपराधी हथियार लहराते फरार हो गया। 


बताया जा रहा है कि,हरिमंदिर गली स्थित टिकट आरक्षण केंद्र के पास एक युवक को गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक सरदार राजू सिंह की दुकान में काम करने वाला स्टाफ का भाई था। इनके ऊपर अपराधियों ने दो गोली चलाई। इतना ही अपराधी इस घटना को अंजाम देने के बाद भागने के दौरान भी फायरिंग किया है। 


इधर, इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच युवक को इलाज़ हेतू एनएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मौके बारदात पर पहुँच मामले की छानबीन में लगी हुई है।देखने बाली बात होगी कि वो कौन अपराधी थे जिन्होंने युवक को अपना निशाना बनाया है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता