ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

विवाहिता की निर्मम हत्या, भैसुर और ससुरालवालों ने ईंट से कुचल कर मार डाला

PATNA CITY: पटना सिटी के फतुहां थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ससुरालवालों ने बहू को पीट-पीटकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल के सभी सदस्य

विवाहिता की निर्मम हत्या, भैसुर और ससुरालवालों ने ईंट से कुचल कर मार डाला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी के फतुहां थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ससुरालवालों ने बहू को पीट-पीटकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल के सभी सदस्य मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


पटना सिटी अनुमंडल फतुहां थाना क्षेत्र के जफराबाद प्रवीणचक गांव में एक विवाहिता की ससुराल वालों द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतका के मायके वालों ने भैसुर और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद सभी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


मृतका की पहचान 25 वर्षीय सोनम देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रवीणचक निवासी सेवीलाल के साथ सोनम देवी की शादी करीब दस साल पहले हुई थी। आठ साल के बच्चे की मांग सोनम देवी के पति सेवीलाल ने दूसरी शादी रचा ली थी और कमाने के लिए दूसरे प्रदेश में गया हुआ था। इसी का फायदा सोनम के भैसुर उठाना चाहता था वह सोनम को शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने लगा ताकि सोनम घर छोड़कर चली जाए।


भैसुर के प्रताड़ना से तंग आकर सोनम देवी ने इसकी शिकायत फतुहा थाने में जाकर की थी। जहां कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने उसे घर जाने को कहा। थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद जब सोनम अपने घर आई तब पहले से घर में मौजूद भैसुर और ससुराल के अन्य सदस्यों उस पर टूट पड़े। सभी ने मिलकर लाठी डंडे से हमला कर दिया और ईंट से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल के सभी सदस्य मौके से फरार हो गये। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल मामले की छानबीन शुरू की। वही आरोपी ससुरालवालों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के मायकेवाले भी बेटी के ससुराल पहुंचे जहां बेटी के शव को देखकर पैर तले जमीन खिसक गयी। घटना को लेकर परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतका का मायके वालों को रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी ससुरालवालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा है।  


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता