ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

विवादित जमीन को लेकर पूर्व DGP के आवास के पास फायरिंग, पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प

PATNA: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमीन के टूकड़े के लिए पटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित बिहार के पूर्व डीजीपी डब्लू एच खान के आवास के पास

विवादित जमीन को लेकर पूर्व DGP के आवास के पास फायरिंग, पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमीन के टूकड़े के लिए पटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित बिहार के पूर्व डीजीपी डब्लू एच खान के आवास के पास दो गुट आपस में भीड़ गये। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई। फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


बताया जाता है कि मामला जमीन के विवाद का है। जिसे लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। 


पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से एक लाइसेंसी हथियार भी बरामद किया है। बुद्धा कॉलोनी थाने के सब इंस्पेक्टर मो. इजहार खान ने बताया कि पूर्व डीजीपी के आवास के पास फायरिंग की सूचना मिली थी जब पुलिस मौके पर पहुंची तब वहां कोई भी मौजूद नहीं था। लेकिन अगले सुबह दोनों पक्ष की ओर से आवेदन दिया गया। जिसके बाद दोनों पक्ष से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। वही सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगालने में जुटी है। 


टैग्स