ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

एके-47 बरामदगी मामले में अनंत सिंह ने खुद को निर्दोष बताया, कोर्ट में बोले.. 17 साल में केवल 2 दफे गांव गया

PATNA : एके-47 और ग्रेनेड बरामदगी मामले में बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बुधवार को कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान विधायक अनंत सिंह का बयान एमपी एमएलए कोर्ट के स्पेशल जज के यहां दर्ज क

एके-47 बरामदगी मामले में अनंत सिंह ने खुद को निर्दोष बताया, कोर्ट में बोले.. 17 साल में केवल 2 दफे गांव गया
Editor
2 मिनट

PATNA : एके-47 और ग्रेनेड बरामदगी मामले में बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बुधवार को कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान विधायक अनंत सिंह का बयान एमपी एमएलए कोर्ट के स्पेशल जज के यहां दर्ज कराया गया। एके-47 बरामदगी मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए अनंत सिंह ने कहा कि वह इस मामले में पूरी तरह निर्दोष हैं। उनका पुश्तैनी घर नदवां में है लेकिन उनका आना जाना वहां नहीं होता। अनंत सिंह ने कोर्ट में कहा कि मैं 17-18 सालों से पटना में रहता हूं, दो बार इस दौरान नदवां जाना हुआ है।

आपको बता दें कि मोकामा विधायक अनंत सिंह एके-47 बरामदगी मामले में फिलहाल जेल के अंदर हैं। इस मामले में उनका बयान अब कोर्ट में दर्ज किया जा चुका है। अनंत सिंह ने बुधवार को कोर्ट में अपने बयान के दौरान कहा कि उनके पुश्तैनी घर की देखरेख अनिल राम केयर टेकर के तौर पर नहीं करता है। वह अनिल राम को नहीं पहचानते। पुश्तैनी घर से कुछ भी बरामद नहीं किया गया। मैं अपने सरकारी आवास पटना में रहता हूं और बेटी की शादी और एक बार भाई के श्राद्ध के दौरान अपने गांव गया हूं। 


उधर इसी मामले में कोर्ट के अंदर आरोपी अनिल राम का बयान भी दर्ज किया गया है। अनिल राम ने कोर्ट में अपने बयान में कहा है कि मुझे विधायक अनंत सिंह से कोई मतलब नहीं है और ना ही मैं उनके घर का केयर टेकर हूं। मेरे सामने कुछ भी बरामद नहीं किया गया। अनिल राम के बयान के बाद अब अनंत सिंह को इस मामले में राहत मिलने की उम्मीद है।