ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 300 लोगों का पासपोर्ट-वीजा लेकर कंपनी फरार

PATNA : विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 300 लोगों से करीब 60 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. पटना के कोतवाली थाने में कंपनी के डायरेक्टर समेत 15 लोगों के खिलाफ प्राथम

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 300 लोगों का पासपोर्ट-वीजा लेकर कंपनी फरार
First Bihar
3 मिनट

PATNA : विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 300 लोगों से करीब 60 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. पटना के कोतवाली थाने में कंपनी के डायरेक्टर समेत 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. कोतवाली इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंहने बताया कि पीड़ितों द्वारा दो पन्नों का आवेदन दिया गया है. मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 


मिली जानकारी के अनुसार, मैनपावर नाम की एक कंपनी का ऑफिस पटना के डुमरांव पैलेस में है. विदेश भेजने के नाम पर यहां पिछले 5-6 महीने से ठगी की जा रही है. बेरोजगार युवकों से पासपोर्ट जमा कराया जा रहा था और वीजा दिलाने के नाम पर दस से 22 हजार रुपये ऐंठ लिए गए. कुछ लोगों से इससे भी अधिक रुपये लिए गए. इनमें सौ से अधिक यूपी के रहने वाले हैं. वहीं, बिहार के गया, भोजपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, बक्सर, सिवान सहित अन्य जिलों के युवक हैं. 


कंपनी के स्टाफ ने इन सभी लोगों का पासपोर्ट रख लिया. बताया गया कि जल्द ही उनका वीजा बनवाकर ओमान, दुबई, सिंगापुर, कुवैत, मलेशिया, थाईलैंड, यमन, अरब देश में नौकरी दिलवा देंगे. लोगों ने दो-तीन महीने इंतजार किया. इसके बाद लोग आफिस का चक्कर लगाने लगे. लेकिन इन्हें न तो वीजा मिला और न ही रुपये लौटाए गए. यहां तक की कई लोगों के पासपोर्ट तक लौटाए गए. इसके बाद सभी नियोजन भवन पहुंच गए. वहां से थाने में शिकायत की गई. इसके बाद मामला थाना पहुंचा. मैनपावर कंपनी के डायरेक्टर मिथिलेश पांडेय, शीतल वर्मा सहित 15 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई. 


ठगी का शिकार हुए लोगों ने बताया इनमें से कई ने 20 जून को रुपये दिए थे और दो जुलाई को इनका वीजा आने वाला था. इन्हें कहा गया था कि 25 जुलाई तक आफर लेटर मिल जाएगा. इसके बाद बाकी की रकम देनी थी. इन सभी से अलग-अलग राशि की मांग की गई थी. इसके बाद से एजेंसी में ताला बंद हो गया. वहां तैनात स्टाफ का मोबाइल बंद हो गया. युवकों को कार्ड दिया गया था उस पर गुड़गांव और आंध्र प्रदेश का नंबर और पता दिया गया था. पुलिस उस नंबर और एड्रेस का पता लगा रही है.