ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

वाराणसी में एनकाउंटर, बिहार के दो शातिर अपराधी घायल, पुलिस ने दोनों को दबोचा

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यूपी के वाराणसी पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुआ है. बताया जा रहा है कि घटना में बिहार के रहने वाले दो अपराधी घायल हुए हैं, जिन्

वाराणसी में एनकाउंटर, बिहार के दो शातिर अपराधी घायल, पुलिस ने दोनों को दबोचा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यूपी के वाराणसी पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुआ है. बताया जा रहा है कि घटना में बिहार के रहने वाले दो अपराधी घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. 


वाराणसी में एनकाउंटर, बिहार के दो शातिर अपराधी घायल, पुलिस ने दोनों को दबोचा


घटना यूपी के वाराणसी की है.  थाना राम नगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुआ है. बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार युवती से सोने की चेन छीन कर भाग रहे दो बदमाशों को रामनगर बंदरगाह मार्ग पर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना में दो अपराधी घायल हुए हैं, जो बिहार के भभुआ जिसे के खलासपुर के रहने वाले मंजूर आलम और मेहताब आलम बताये जा रहे हैं. 


वाराणसी में एनकाउंटर, बिहार के दो शातिर अपराधी घायल, पुलिस ने दोनों को दबोचा


जानकारी मिली है कि वाराणसी के सिगरा क्षेत्र से शुक्रवार को एक युवती की चेन छीन कर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों के पीछे लगी पुलिस ने रामनगर क्षेत्र स्थित बंदरगाह के समीप उन्हें घेर लिया. खुद को घिरते देख बदमाशों ने फायरिंग की तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी.बदमाशों के पास से 2 अवैध पिस्टल, बाइक और लूटी गई सोने की चेन बरामद कर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है.


वाराणसी में एनकाउंटर, बिहार के दो शातिर अपराधी घायल, पुलिस ने दोनों को दबोचा


दोनों बदमाशों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वाराणसी उनका घर करीब 110 किलोमीटर दूर है. दोनों बाइक से वाराणसी में चेन छीनने के लिए आते थे. वापसी में दोनों मीरजापुर या फिर सीधे चंदौली से होते हुए जाते थे. सिगरा इंस्पेक्टर ने दोनों का आपराधिक इतिहास पता लगाने के लिए बिहार पुलिस से संपर्क किया है. इसके अलावा शहर में हुई चेन स्नेचिंग और मोबाइल फोन लूटने की अन्य घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज से दोनों के चेहरे का मिलान किया जा रहा है.


वाराणसी में एनकाउंटर, बिहार के दो शातिर अपराधी घायल, पुलिस ने दोनों को दबोचा