ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

थाने में अंडरवियर पहनकर घूमना पुलिसकर्मी को पड़ गया भारी, एसपी ने कर दिया लाइन हाजिर...

DESK: रविवार की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल होने लगा था, जिसमें थाने के दीवान अंडरवियर पहने परिसर में घूमते नज़र आ रहे थे। अब एसपी डॉ. कौस्तुभ ने नौतनवा थाने में

थाने में अंडरवियर पहनकर घूमना पुलिसकर्मी को पड़ गया भारी, एसपी ने कर दिया लाइन हाजिर...
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: रविवार की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल होने लगा था, जिसमें थाने के दीवान अंडरवियर पहने परिसर में घूमते नज़र आ रहे थे। अब एसपी डॉ. कौस्तुभ ने नौतनवा थाने में अंडरवियर वाले दीवान गंगोत्री यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि नौतनवा थाने में महिला पुलिसकर्मी भी बहाल है। इसके बावजूद दीवान अंडरवियर पहने परिसर में घूम रहे थे। 


यहां महिला फरियादी का भी आना जाना लगा रहता है। जब इस वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि वायरल वीडियो नौतनवा थाने का है और दीवान का नाम गंगोत्री यादव है। वायरल वीडियो में वह थाना कार्यालय की तरफ जाते दिख रहे हैं और कुछ देर बाद कार्यालय से बाहर निकल कर घूम रहे हैं। जैसे ही मामला एसपी तक पहुंचा, मामले की कार्रवाई की गई। वहीं सोमवार की सुबह एसपी ने दीवान को लाइन हाजिर कर दिया।


इतना ही नहीं, एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन में रहने का निर्देश दिया है। थाना परिसर में अंडरवियर पहन कर घूमना मना है। महिला फरियादी भी थाने में आते रहती है। फिलहाल दीवान को लाइन हाजिर किया गया है।

टैग्स