ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

थाने के पीछे हो रही शराब पार्टी में 5 पुलिसवाले थे शामिल, अंधेरे का फायदा उठाकर 2 भाग गए

PATNA : शराबबंदी के लिए रोज कसमें खा रही बिहार पुलिस के तीन जवान को शुक्रवार की देर रात पाटलिपुत्र थाना के पीछे से दारू पार्टी करते गिरफ्तार किया गया था. जांच के दौरान

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :  शराबबंदी के लिए रोज कसमें खा रही बिहार पुलिस के  तीन जवान को शुक्रवार की देर रात पाटलिपुत्र थाना के पीछे से दारू पार्टी करते गिरफ्तार किया गया था. जांच के दौरान यह बात सामने आई की उस दौरान 2 और पुलिस वाले पार्टी में शामिल थे, पर छापेमारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए. 

खबर के मुताबिक पुलिस को पाटलिपुत्र के थानेदार को देर शाम ही लिट्टी-मुर्गा और दारू पार्टी की सूचना मिल गई थी. जिसके बाद से वहां पुलिस की नजर थी. जैसे ही दारू पार्टी शुरू हुई पुलिस ने छापेमारी करते हुए तीन पुलिस वालों को गिरफ्तार कर लिया और बाकि के दो फरार हो गए. 

वहींं दारू पार्टी करने वाले एएसआई लालू और सिपाही पवन पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है. जल्द ही एसएसपी इनकी बर्खास्तगी का प्रस्ताव अफसरों के पास भेजेंगे.