ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

तमिलनाडु फेक वीडियो मामले में EOU की कार्रवाई: YouTuber मनीष कश्यप समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

PATNA: तमिलनाडु में कथित हिंसा का फेक वीडियो वायरल करने के मामले में जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने मनीष क

तमिलनाडु फेक वीडियो मामले में EOU की कार्रवाई: YouTuber मनीष कश्यप समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: तमिलनाडु में कथित हिंसा का फेक वीडियो वायरल करने के मामले में जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने मनीष कश्यप समेत तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। 


फेक वीडियो वायरल करने के मामले की जांच कर रही EOU ने अपनी जांच में है पाया कि मनीष कश्यप समेत तीनों अभियुक्तों ने तमिलनाडु हिंसा से संबंधित फर्जी 'वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। फर्जी वीडियो को पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में बनाया गया था। फर्जी वीडियो में दिख रहे दो बिहारी मजदूरों का चार स्क्रीनशॉट लेकर मनीष कश्यप ने अपने ट्विटर पर ट्वीट के साथ पोस्ट किया था।


मामले की जांच के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने राकेश रंजन कुमार सिंह, मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी और आदित्य कुमार उर्फ आदित्य कुमार चौरसिया के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। इस केस में नामजद चौथा आरोपी अनिल कुमार यादव अब भी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। इस मामले में मनीष कश्यप फिलहाल तमिलनाडु की जेल में बंद है।


बता दें कि तमिलनाडु पुलिस ने यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मनीष को तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। तमिलनाडु पुलिस की टीम कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लेकर मनीष को पटना से तमिलनाडु ले गई थी। वहां मदुरई कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद कोर्ट ने मनीष कश्यप को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटा चुके मनीष कश्यप को वहां से भी राहत नहीं मिल सकी है।