ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

सुशांत केस को लेकर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे का बड़ा खुलासा : सुशांत का केस सामान्य आत्महत्या नहीं, दिशा सालियान से जुड़ा है केस

PATNA : सुशांत केस में मुंबई से जांच कर लौटी बिहार पुलिस की टीम ने जो जानकारी अपने आला अधिकारियों को दी है वह बेहद चौंकाने वाला है। मुंबई से बिहार पुलिस के अधिकारियों के वापस

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : सुशांत केस में मुंबई से जांच कर लौटी बिहार पुलिस की टीम ने जो जानकारी अपने आला अधिकारियों को दी है वह बेहद चौंकाने वाला है। मुंबई से बिहार पुलिस के अधिकारियों के वापस लौट पर के बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बड़ा खुलासा किया है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत सामान्य आत्महत्या का केस नहीं है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बिहार के अधिकारियों के लौटने के बाद कई मामलों में बड़े संकेत दिए हैं। 


हालांकि डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बिहार पुलिस की तरफ से की गई जांच की बिंदुओं का खुलासा करने से सीधे-सीधे मना कर दिया लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत का केस और दिशा सालियान का मामला एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि मुंबई पुलिस की कार्यशैली और जांच बेहद हैरत भरी है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत जिस जगह पर हुई उस जगह को मुंबई पुलिस ने सील तक नहीं किया। प्लेस ऑफ ओकरेंस को सील नहीं करना बताता है कि मुंबई पुलिस इस मामले में कितनी लापरवाह है। 


डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि अब मामला सीबीआई के पास है और सीबीआई लगातार बिहार पुलिस के संपर्क में है। बिहार पुलिस की जांच टीम ने जो शुरुआती जानकारी इकट्ठा की है वह सभी सीबीआई को मुहैया कराई जा रही है। गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि सालियान और सुशांत सिंह राजपूत के मामले आपस में जुड़े हुए हैं और अब तक केवल यही जानकारी साझा कर सकते हैं।

टैग्स