ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सुशांत केस में CBI की एफआईआर, रिया और उसके परिवार वालों को आरोपी बनाया गया

DESK : सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई ने जो एफआईआर दर्ज की है उसमें रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार वालों को आरोपी बनाया गया है। पटना के राजीव नगर थाने में केके सिंह ने जो एफआईआ

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

DESK : सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई ने जो एफआईआर दर्ज की है उसमें रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार वालों को आरोपी बनाया गया है। पटना के राजीव नगर थाने में केके सिंह ने जो एफआईआर दर्ज कराई थी उसमें जिन लोगों को आरोपी बनाया गया उन्हीं लोगों को सीबीआई ने भी अपनी एफआईआर में आरोपी बनाया है। रिया चक्रवर्ती के अलावे उसके पिताजी इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोभिक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरिंडा, श्रुति मोदी के साथ-साथ अन्य को आरोपी बनाया गया है।


CBI ने दर्ज किया FIR

सीबीआई मुख्यालय में आज निदेशक स्तर पर इस मामले की समीक्षा हुई. फिर ये तय किया है कि इस मामले की जांच के लिए तत्काल काम शुरू कर दिया जाये. इसके लिए आज ही मामले की सीबीआई में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. दरअसल राज्य सरकार द्वारा भेजे गये किसी भी मामले की जांच के लिए सीबीआई उस मामले का नये सिरे से एफआईआर दर्ज करती है और फिर जांच-पड़ताल शुरू करती है. लिहाजा सीबीआई ने सुशांत मामले में नये सिरे से एफआईआर दर्ज कर लिया है. 


सबसे पहले बिहार आयेगी सीबीआई की टीम

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक एफआईआर दर्ज होने के बाद उनकी टीम सबसे पहले बिहार आयेगी. सीबीआई सबसे पहले बिहार पुलिस से वो सारे तथ्य लेगी जो उन्होंने अब तक एकत्र किये हैं. इसके बाद सीबीआई टीम मुंबई रवाना होगी और वहां जांच पड़ताल शुरू होगी. सीबीआई सूत्र बता रहे हैं कि कल उसकी टीम बिहार पहुंच सकती है.

हालांकि ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है और सुप्रीम कोर्ट को अगले सप्ताह इस पर सुनवाई करना है. सीबीआई सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बता दिया है कि सीबीआई से मामले की जांच कराने की बिहार सरकार की मांग स्वीकार कर ली गयी है. सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच पर कोई रोक नहीं लगायी है. लिहाजा सीबीआई अपना काम कर रही है.

टैग्स