ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सुशासन की राजधानी में बेलगाम लुटेरों का तांडव: कंकड़बाग में सरेशाम आभूषण दुकान में लूट

PATNA : बिहार में बेलगाम होते जा रहे अपराधियों ने आज फिर बताया कि सूबे में कानून के राज का दावा किस हद तक सही है. पटना शहर के सबसे व्यस्त इलाके में से एक कंकड़बाग में हथियारबं

सुशासन की राजधानी में बेलगाम लुटेरों का तांडव: कंकड़बाग में सरेशाम आभूषण दुकान में लूट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बेलगाम होते जा रहे अपराधियों ने आज फिर बताया कि सूबे में कानून के राज का दावा किस हद तक सही है. पटना शहर के सबसे व्यस्त इलाके में से एक कंकड़बाग में हथियारबंद अपराधियों ने सरेशाम आभूषण की एक दुकान को लूट लिया. लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से निकल गये.


घटना के बारे में मिल रही जानकारी के मुताबिक कंकड़बाग कॉलोनी मोड़ के पास स्थित एक आभूषण दुकान में आज शाम तीन हथियारबंद अपराधी घुसे. उन्होंने हथियार के बल पर दुकान के मालिक और कर्मचारियों को अपने कब्जे में लिया और फिर लूट की घटना को अंजाम दिया. शाम लगभग साढ़े 7 बजे की घटना बताई जा रही है. हथियार के साथ तीन की संख्या में आये अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. 


दुकान मालिक ने फर्स्ट बिहार को बताया कि लुटेरे दुकान में ग्राहक बन कर आये थे. लुटेरों ने आभूषण दिखाने को कहा. जब उन्हें दिखाने के लिए सोने की चेन निकाली गयी तो अपराधियों ने पिस्टल निकाल लिया. फिर सोने के आभूषण लूट लिया और वहां से निकल गये. दुकानदार ने बताया कि वे आकलन कर रहे हैं कि अपराधी कितना सोना लूट ले गये. 


उधर घटनास्थल पर पहुंची कंकड़बाग थाना पुलिस ने बताया कि अपराधी कुछ सोने की चेन लेकर भागे हैं. दुकानदार से पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है. वैसे पुलिस ने आभूषण दुकान के साथ साथ आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे से अपराधियों की पहचान करने की भी कवायद शुरू की है. 


लेकिन अहम बात ये है कि राजधानी में भी अपराधी किस कदर बेलगाम हो गये हैं. कंकडबाग का कॉलोनी मोड़ पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है. सरेशाम अपराधी वहां कैसे लूट की घटना को अंजाम देकर आराम से निकल गये.

टैग्स