ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

एसटीएफ के डीएसपी पर यौनशोषण का आरोप, लॉ की छात्रा के आरोप से मचा हड़कंप

PATNA : बिहार पुलिस के दामन पर इन दिनों कुछ ऐसे दाग लग रहे हैं जो कहीं से भी उसकी छवि के लिए ठीक नहीं. रेप के मामले में बिहार पुलिस के एक डीएसपी के ऊपर पहले से कार्यवाही चल रही है,

एसटीएफ के डीएसपी पर यौनशोषण का आरोप, लॉ की छात्रा के आरोप से मचा हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस के दामन पर इन दिनों कुछ ऐसे दाग लग रहे हैं जो कहीं से भी उसकी छवि के लिए ठीक नहीं. रेप के मामले में बिहार पुलिस के एक डीएसपी के ऊपर पहले से कार्यवाही चल रही है, एक महिला दरोगा ने हवलदार के ऊपर रेप का आरोप लगाया है तो वहीं अब एक और डीएसपी के ऊपर यौन शोषण का सनसनीखेज आरोप लगा है.


दरअसल, पुलिस मुख्यालय पटेल भवन के पास एक युवती पहुंची और उसने डीएसपी पर कई गंभीर आराेप लगाए. उसका दावा है कि उसने बिहार पुलिस के अधिकारियाें से डीएसपी के खिलाफ शिकायत की है. पीड़िता लॉ की छात्रा है. उसका आराेप है कि उसकी शादी एक युवक से तय हुई थी, पर उसने शादी से इनकार कर दिया था. उस युवक पर रेप का केस दर्ज कराया, पर पुलिस ने कुछ नहीं किया. इसी सिलसिले में न्याय के लिए पुलिस मुख्यालय आती-जाती थी. 


इसी दाैरान डीएसपी से उसकी मुलाकात हुई. डीएसपी ने उस केस में मदद करने और एक अफसर से भेंट कराने का भराेसा देकर माेबाइल नंबर ले लिया और फिर बातचीत हाेने लगी. वे वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने लगे. हालांकि, इस मामले में छात्रा द्वारा पटना के किसी थाने में केस दर्ज नहीं कराया गया है. 


इधर डीएसपी की पत्नी का कहना है कि छात्रा उसके पति काे प्रताड़ित और ब्लैकमेल कर रही है. उस पर काेर्ट में पहले से ही मुकदमा दर्ज कराया गया है. पत्नी का दावा है कि वह पति का माेबाइल लेकर उस पर मैसेज कर देती थी. महिला हेल्पलाइन में भी शिकायत की गई थी. पति काे ब्लैकमेल कर रकम मांगती है. रकम देने से जब उसके पति ने इनकार किया ताे वह रेप का आरोप लगाने लगी.