ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सेंट जेवियर स्कूल के टीचर ने छात्रा के साथ की अश्लील हरकत, महिला थाने में शिकायत दर्ज

PATNA : राजधानी पटना के सेंट जेवियर हाई स्कूल के एक टीचर पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। एक पूर्ववर्ती छात्रा ने पटना के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के सेंट जेवियर हाई स्कूल के एक टीचर पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। एक पूर्ववर्ती छात्रा ने पटना के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा के मुताबिक सेंट जेवियर हाईस्कूल के टीचर जॉन पॉल बेनेडिक्ट ने उसके साथ अश्लील हरकत की है। 

पीड़िता के मुताबिक 9 दिसंबर को फुलवारीशरीफ स्थित एक के प्राइवेट स्कूल में वह सीटीईटी की परीक्षा दे रही थी इसी दौरान आरोपी टीचर जॉन पॉल बेनेडिक्ट ने उसके साथ अश्लील हरकत की। टीचर जॉन पॉल वहां बतौर परीक्षा निरीक्षक तैनात थे और जब छात्रा एग्जाम के बाद बाहर निकलने लगी तो आरोपी टीचर ने उसका हाथ पकड़ कर अपनी ओर खींच लिया। छात्रा ने जब अश्लील हरकत का विरोध किया तो टीचर जॉन पॉल उसका मुंह दबाने लगे। छात्रा ने आरोप लगाया है कि टीचर जॉन पॉल उसके साथ कई बार ऐसी हरकतें कर चुके हैं। 

9 दिसंबर को अपने साथ हुई घटना के बाद पीड़िता लगातार थाने का चक्कर लगा रही थी। पटना के गांधी मैदान थाना पहुंचकर उसने कई बार शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। आखिरकार पीड़िता एसएसपी गरिमा मलिक के पास पहुंची और आवेदन दिया। एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में पीड़ित छात्रा की कंप्लेन दर्ज दर्ज की गई है और पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।


टैग्स