ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

पटना SSP की चालाकी काम कर गई, वरना बिहार पुलिस के 4 लोग भी विनय तिवारी के साथ होते

PATNA : सुशांत केस की तहकीकात करने मुंबई गई बिहार पुलिस की टीम के 4 सदस्य वापस ले पटना आ चुके हैं मुंबई से वापस लौटे टीम के सदस्यों ने पटना आईजी संजय कुमार को पूरे केस से अपडे

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : सुशांत केस की तहकीकात करने मुंबई गई बिहार पुलिस की टीम के 4 सदस्य वापस ले पटना आ चुके हैं मुंबई से वापस लौटे टीम के सदस्यों ने पटना आईजी संजय कुमार को पूरे केस से अपडेट कराया है लेकिन बिहार पुलिस के 4 अधिकारियों के साथ भी वही हाल होता जो पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी के साथ हुआ। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि अगर पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने चालाकी नहीं दिखाई होती तो टीम के चार अन्य सदस्य विनय तिवारी के साथ क्वारन्टीन कर दिए जाते। 


डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को क्वारंटाइन करने के बाद मुंबई पुलिस के अधिकारी लगातार बिहार की टीम के सदस्यों के बारे में जानकारी मांग रहे थे। मुंबई पुलिस से पटना के सीनियर एसपी को एप्रोच कर यह जानकारी लेना चाहती थी कि टीम के बाकी सदस्य कहां है लेकिन उपेंद्र शर्मा ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी साझा नहीं की। सीनियर एसपी उपेंद्र शर्मा लगातार अपनी टीम के सदस्यों के साथ संपर्क में थे लेकिन उनका लोकेशन लीक नहीं होने दिया। 



डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि बीएमसी ने भले ही विनय तिवारी को पर एक्टिंग किया हो लेकिन मुंबई पुलिस बिहार के अन्य अधिकारियों के बारे में जानकारी लेना चाह रहे थे। उनका मकसद इस जानकारी को बीएमसी के साथ साझा करना था और फिर विनय तिवारी के साथ बाकी के 4 अधिकारियों को भी क्वॉरेंटाइन कर दिया जाता। सीनियर एसपी ने इस मामले में गोपनीयता बरती और इसका नतीजा है कि सुशांत केस की शुरुआती जांच के बाद टीम के 4 सदस्य अहम जानकारी लेकर पटना वापस लौट आए।

टैग्स