ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

SS ज्वेलर्स डकैती कांड का मास्टरमाइंड रवि पेशेंट गिरफ्तार, बिहार एसटीएफ ने नालंदा में दबोचा

PATNA: पटना के बाकरगंज स्थित एसएस ज्वेलर्स डकैती कांड का मास्टरमाइंड कुख्यात रवि पेशेंट आखिरकार एसटीएफ के हत्थे चढ़ ही गया। पुलिस और एसटीएफ की टीम ने उसे नालंदा के सोहसराय से

SS ज्वेलर्स डकैती कांड का मास्टरमाइंड रवि पेशेंट गिरफ्तार, बिहार एसटीएफ ने नालंदा में दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  पटना के बाकरगंज स्थित एसएस ज्वेलर्स डकैती कांड का मास्टरमाइंड कुख्यात रवि पेशेंट आखिरकार एसटीएफ के हत्थे चढ़ ही गया। पुलिस और एसटीएफ की टीम ने उसे नालंदा के सोहसराय से गिरफ्तार किया है। पटना के टॉप टेन अपराधियों में उसका नाम शामिल है। रवि पेशेंट को कई नामों से भी लोग जानते हैं। 


कोई रवि गुप्ता तो कोई रवि पेशेंट,मास्टरजी और नेताजी के नाम से भी जानते हैं। पुलिस को कुख्यात रवि पेशेंट की तलाश कई दिनों से थी। पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली की रवि पेशेंट नालंदा के सोहसराय में है फिर क्या था बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने उसे घेरकर नालंदा में ही गिरफ्तार कर लिया। 


रवि पेशेंट की गिरफ्तारी के बाद पटना लाया जा रहा है। जिससे पूछताछ की जाएगी। बता दें कि कुख्यात अपराधी रवि पेशेंट 2019 में कोर्ट में पेशी के दौरान फरार हो गया था। उस पर लूट, रंगदारी, अपरहरण के 7 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है।


SS ज्वेलर्स डकैती कांड में बड़ी सफलता पुलिस को मिली है। एसटीएफ की टीम ने रवि पेशेंट को नालंदा के सोहसराय से गिरफ्तार किया है। कुख्यात सोना लुटेरा रवि गुप्ता उर्फ रवि पेशेंट पटना के आलमगंज में सादिकपुर इलाके का रहने वाला है।


SS ज्वेलर्स डकैती कांड मामले में गिरफ्तार जहानाबाद का अपराधी साधु ने बताया था कि इसके पीछे कुख्यात सोना लुटेरा रवि पेशेंट और उसके गैंग का हाथ है। जिसके बाद से उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जुटी हुई थी। हालांकि रवि पेशेंट को गिरफ्तार करने में एसटीएफ को आज सफलता मिल गयी। 


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता