ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सृजन घोटाला केस: मुख्य अभियुक्त रजनी प्रिया अरेस्ट, CBI ने गाजियाबाद से दबोचा

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर चर्चित सृजन घोटाला से जुड़ी हुई सामने आ रही है। सीबीआई की टीम ने घोटाले की मुख्य अभियुक्त रजनी प्रिया को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है हालांकि गिरफ्तारी

सृजन घोटाला केस: मुख्य अभियुक्त रजनी प्रिया अरेस्ट, CBI ने गाजियाबाद से दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर चर्चित सृजन घोटाला से जुड़ी हुई सामने आ रही है। सीबीआई की टीम ने घोटाले की मुख्य अभियुक्त रजनी प्रिया को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है हालांकि गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने रजनी प्रिया समेत पूर्व आईएएस अधिकारी केपी रमैया और अमित कुमार को भगोड़ा घोषित किया था।


दरअसल, भागलपुर के सबौर स्थित सृजन महिला विकास सहयोगी समिति के जरिए विकास के नाम पर खर्च होने वाले पैसों का गलत तरीके से बंदरबांट किया गया था। करीब 1900 करोड़ रुपए के बंदरबांट का मामला सामने आने के बाद सीबीआई ने 25 अगस्त 2017 को सृजन घोटाले की जांच शुरू की थी। बिहार के सबसे बड़े 1900 करोड़ के सृजन घोटाले में अभी तक कई लोगों की गिरफ्तारिया हो चुकी हैं। मामले में कई बैंक अधिकारियों से लेकर क्लर्क तक जेल की हवा खा रहे हैं।


घोटाले के कुल 27 आरोपियों में से 12 जेल में बंद हैं जबकि 7 आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं। वहीं घोटाले की मुख्य अभियुक्त रजनी प्रिया, पूर्व आईएएस अधिकारी केपी रमैया और घोटाले की किंगपिन मनोरमा देवी का बेटा अमित कुमारफरार चल रहे थे। घोटाले के तीनों आरोपियों को सीबीआई गिरफ्तार करने में विफल रही, जिसके बाद कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व आईएएस अधिकारी केपी रमैया, अमित कुमार और रजनी प्रिया को भगोड़ा घोषित कर दिया है। अब खबर आ रही है कि घोटाले की मुख्य अभियुक्त रजनी प्रिया को सीबीआई ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।