ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

शौच के लिए घर से निकली महिला के साथ 3 मनचलों ने किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार दो अब भी फरार

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां 30 साल की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पटना के विक्रम थाना क्षेत्र के आजाद नगर की यह घटना है जहां शौच के लिए गई

शौच के लिए घर से निकली महिला के साथ 3 मनचलों ने किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार दो अब भी फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां 30 साल की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पटना के विक्रम थाना क्षेत्र के आजाद नगर की यह घटना है जहां शौच के लिए गई महिला के साथ तीन मनचलों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। 


घटना की सूचना मिलती ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला शौच के लिए गयी हुई थी। 


तभी पहले से घात लगाकर पर बैठे तीनों युवकों ने महिला को पकड़ लिया और खेत में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म का घटना को अंजाम दिया। गैंगरेप की घटना के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गये। उधर पीड़िता रोते बिलखते घर पर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। 


पीड़िता की बातें सुनकर परिजन हैरान रह गये। आनन-फानन में वे पीड़िता को लेकर विक्रम थाना पहुंचे जहां एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया गया। मामला दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद अभियुक्त अमर कुमार नटको को गिरफ्तार कर लिया। 


नटकों को उसके आजाद नगर स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। हालांकि दो आरोपी अब भी फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वही मेडिकल जांच के बाद पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया है।