ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

सीवान जेल में बंद युवक का आतंकी कनेक्शन, NIA की टीम अपने साथ कश्मीर ले गई

PATNA : बिहार के एक युवक का आतंकी कनेक्शन सामने आया है। एक बार फिर से बिहार और आतंकी कनेक्शन को लेकर एनआईए ने गतिविधि बढ़ाई है। सीवान जेल में बंद एक युवक को एनआईए की टीम अपने

सीवान जेल में बंद युवक का आतंकी कनेक्शन, NIA की टीम अपने साथ कश्मीर ले गई
Editor
3 मिनट

PATNA : बिहार के एक युवक का आतंकी कनेक्शन सामने आया है। एक बार फिर से बिहार और आतंकी कनेक्शन को लेकर एनआईए ने गतिविधि बढ़ाई है। सीवान जेल में बंद एक युवक को एनआईए की टीम अपने साथ ले गई है। इसी वक्त पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के साथ सांठगांठ का आरोप है। युवक फिलहाल आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल के अंदर था। 


एनआईए की टीम में सीवान जेल में बंद जिस युवक को अपने साथ ले गई है। वह सीवान के ही बड़हरिया का रहने वाला है। एनआईए की टीम जब सीवान जेल युवक को लेने पहुंची तो जेल प्रशासन ने सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे एनआईए को सौंप दिया। युवक को पहले सीवान से पटना लाया गया। इस दौरान एनआईए के साथ बिहार पुलिस की टीम भी एस्कॉर्ट में लगी रही। पटना से फ्लाइट के जरिए उसे दिल्ली ले जाया गया और दिल्ली से कश्मीर ले जाने की तैयारी थी। 


बताया जा रहा है कि बड़हरिया थाना इलाके के बभनौली के रहने वाले इरफान उर्फ चुन्नू को एनआईए ने जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन के साथ जुड़ा हुआ पाया है। उसके पिता शरीफ मियां का निधन हो चुका है। इरफान की उम्र लगभग 22 साल है। इरफान पर आरोप है कि वह कश्मीर में हुए हथियार सप्लाई के धंधे में शामिल है और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन के एक मेंबर को उसने हथियार सप्लाई किया था। जांच के बाद एनआईए की टीम को सीवान के साथ सारण जिले से हथियार सप्लाई करने के सबूत मिले थे। इरफान ने कुल 7 पिस्टल कश्मीर में जैश ए मोहम्मद के एक मेंबर को 7 लाख में बेचा था। इस मामले में सारण जिले से 4 लोगों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। सारण से गिरफ्तार युवकों में दो सगे भाई हैं और अब इरफान को सीवान जेल से लेकर एनआईए की टीम चली गई है।