ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में एक्शन, अगल-अलग जिलों में 74 केस दर्ज; अबतक 150 लोग अरेस्ट

PATNA: बिहार में पिछले दिनों सिपाही भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने अलग अलग जिलों में 74 केस द

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में एक्शन, अगल-अलग जिलों में 74 केस दर्ज; अबतक 150 लोग अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में पिछले दिनों सिपाही भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने अलग अलग जिलों में 74 केस दर्ज किया है। मामले में अबतक 150 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 


बिहार पुलिस मुख्यालय के ADG जीएस गंगवार ने बताया कि पूरे मामले को आर्थिक अपराध इकाई ने टेक ओवर कर लिया है और आर्थिक अपराध इकाई पूरे मामले की जांच कर रही है। पूछताछ के लिए मामले में गिरफ्तार बिहार पुलिस के जवान कमलेश को ईओयू जल्द ही रिमांड पर लेगी।


पेपर लीक मामले में पुलिस ने पिछले दिनों नालंदा के रहने वाले सिपाही कमलेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले को लेकर सारण में 11, भोजपुर में 10, भागलपुर 9, नालंदा 7, नवादा 6, सहरसा 5, लखीसराय में 4, पटना में 4, रोहतास में 3, मुंगेर में 3, मधेपुरा में तीन, जहानाबाद में दो, जमुई में दो, अरवल में एक, मोतिहारी में एक, औरंगाबाद में एक, बेगूसराय में एक और शेखपुरा में एक मामले दर्ज किए गए हैं, जिसकी जांच EOU कर रही है।