ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शराबबंदी में डिलीवरी का नेटवर्क खड़ा कर MBA स्टूडेंट ने लाखों कमाए, एक दिन में 9 लाख की करता था कमाई

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद शराब का अवैध कारोबार करने वाले जबरदस्त पैसे कमा रहे हैं. राज्य में शराब माफिया ने डिलीवरी का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया है और इसके

शराबबंदी में डिलीवरी का नेटवर्क खड़ा कर MBA स्टूडेंट ने लाखों कमाए, एक दिन में 9 लाख की करता था कमाई
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद शराब का अवैध कारोबार करने वाले जबरदस्त पैसे कमा रहे हैं. राज्य में शराब माफिया ने डिलीवरी का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया है और इसके जरिए हर दिन लाखों की कमाई कर रहे हैं. पटना से जो ताजा मामला सामने आया है उससे जानकर आप भी चौंक जाएंगे 28 साल के एक एमबीए ग्रैजुएट ने शराब के अवैध कारोबार में एंट्री मारी और हर दिन वह 900000 तक की कमाई करने लगा. शराब के कारोबार से उसने लग्जरी कार और स्पोर्ट्स बाइक तक खरीदी यह अलग बात है कि पुलिस ने उसके नेटवर्क को पकड़ा और अब वह सलाखों के पीछे है.


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 28 वर्षीय अतुल सिंह शराब तस्करी के धंधे की बदौलत लग्जरी कार और 8 लाख रुपए की कीमत से अधिक के स्पोर्ट्स बाइक से चलता था. उसके पास से दो आईफोन भी बरामद हुआ है.  गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को राजधानी पटना की पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने उसे महात्मा बुद्ध नगर से गिरफ्तार किया. उसके किराये के मकान से 21 लाख की शराब बरामद हुई है. 


पत्रकार नगर के थानाध्यक्ष मनोरंजन भारती ने बताया कि अतुल के पास से पुलिस को एक डायरी मिली है, जिससे पता चलता है कि वह अवैध शराब की तस्करी से रोज 9 लाख रुपए कमा रहा था. पुलिस ने उसके बैंक पासबुक और पैसे के लेन देन वाले अन्य दस्तावेजों को बरामद कर लिया है. पूछताछ में पता चला है कि अतुल सिंह पटना ग्रामीण के अलावलपुर का रहने वाला है. एक कस्टमर्स के पास डिलीवरी करने के बदले वह उन्हें 500 रुपए कमीशन देता था.करीब 30-40 युवाओं को अतुल ने अपने इस धंधे में शामिल कर रखा था. 

टैग्स