ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शराबबंदी के बाद बिहार में दूसरे नशे का चलन बढ़ा! पटना में पकड़ी गई 7 करोड़ की चरस

PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से दूसरे नशे का चलन बढ़ गया है। शराब के आदि हो चुके लोग नशे के लिए दूसरे तरह के नशा पदार्थों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ताजा मामला राज

शराबबंदी के बाद बिहार में दूसरे नशे का चलन बढ़ा! पटना में पकड़ी गई 7 करोड़ की चरस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से दूसरे नशे का चलन बढ़ गया है। शराब के आदि हो चुके लोग नशे के लिए दूसरे तरह के नशा पदार्थों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने दानापुर स्टेशन पर छापेमारी कर 22.3 किलो चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत बाजार में सात करोड़ रुपए के आसपास है।


दरअसल, खगौल आरपीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दानापुर स्टेशन पर करोड़ों रुपए की चरस की खेप पहुंचने वाली है। जिसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने दानापुर स्टेशन पर सघन जांच शुरू किया। जांच के दौरान टीम की नजर प्लेटफार्म संख्या 4 पर प्लास्टिक के गैलेन पर पड़ी। जब गैलेन की तलाशी ली गई तो उसमें से 22.3 किलो चरस बरामद हुई। 


जिसके बाद पुलिस टीम ने तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों तस्करों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया है। तीनों तस्कर बिहार के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बरामद चरस का बाजार मूल्य करीब सात करोड़ रुपए हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नशे की यह बड़ी खेप कहां पहुंचाई जानी थी।