ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

शराब के नशे में झूमते जमादार का वीडियो हुआ वायरल, पटना एसएसपी ने कर दिया सस्पेंड

PATNA : पटना पुलिस के एक जमादार का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ. सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में एक पुलिस वाला आधी वर्दी पहने शराब के नशे में

शराब के नशे में झूमते जमादार का वीडियो हुआ वायरल, पटना एसएसपी ने कर दिया सस्पेंड
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना पुलिस के एक जमादार का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ. सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में एक पुलिस वाला आधी वर्दी पहने शराब के नशे में झूमता देखा गया. पटना पुलिस के बड़े अधिकारियों को भी इस वीडियो के बारे में जानकारी लगी. जब जांच हुई तो शराब के नशे में देखने वाले पुलिसकर्मी की पहचान जमादार डीएन सिंह के तौर पर हुई. डीएन सिंह पटना पुलिस लाइन में तैनात है.


पटना एसएसपी को जैसे ही इसकी जानकारी हुई, उन्होंने तत्काल शराबी जमादार डीएन सिंह को सस्पेंड कर दिया. एसएसपी ने कहा है कि एएसआई का आचरण सही नहीं था. उसे सस्पेंड कर दिया गया है. एसएसपी ने यह भी कहा है कि जमादार नशे में था या नहीं इसकी भी जांच कराई जा रही है.



दरअसल यह पूरा मामला सोमवार की दोपहर का है. जमादार डी एन सिंह रिक्शे पर बैठकर कहीं जा रहे थे. सचिवालय थाने के पास उसकी हरकत को देख लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया. इस वीडियो में लोग उससे पूछ रहे हैं कि आप नशे में है, आपके मुंह से दुर्गंध आ रही है. वर्दी भी आधी पहने हुए हैं. पूछने पर जमादार डी एन सिंह ने जवाब दिया, उसका नाम बृजेश सिंह है. पुलिस लाइन में तैनात है. लेकिन वह वीडियो में बार-बार सफाई दे रहा है कि उसने शराब नहीं पी रखी.


उसने कहा कि पत्नी की तबीयत खराब है. इसलिए जल्दबाजी में जा रहे हैं. हालांकि इस वीडियो में कैद हरकतें कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है.