ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शराब के नशे में मिला SBI का स्टाफ और ठेकेदार, पत्रकार नगर में 7 लोग गिरफ्तार

PATNA: खबर पटना से आ रही है, जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एक स्टाफ और पटना नगर निगम के ठेकेदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को नशे के हालत में गिरफ्तार किया है। दोन

शराब के नशे में मिला SBI का स्टाफ और ठेकेदार, पत्रकार नगर में 7 लोग गिरफ्तार
Desk
2 मिनट

PATNA: खबर पटना से आ रही है, जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एक स्टाफ और पटना नगर निगम के ठेकेदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को नशे के हालत में गिरफ्तार किया है। दोनों कहीं देर रात पार्टी कर अपने घर लौट रहे थे। दोनों अपने-अपने बाइक से जा रहे थें। पत्रकार नगर थाना की पुलिस ने 90 फीट से आते हुए दोनों को पकड़ा है। 


थानेदार मनोरंजन भारती के मुताबिक, बैंक कर्मी का नाम मुकेश कुमार है। इसकी पोस्टिंग समस्तीपुर जिले में SBI ब्रांच में है। वहीं, पटना में इंदिरा नगर रोड नंबर 5 में उसका घर है। गिरफ्तार अन्य ठेकेदार का नाम गणेश राय है। जो समस्तीपुर का रहने वाला है। लेकिन पटना में रहकर वह नगर निगम की ठेकेदारी करता है। ये दोनों किसी समारोह से शराब पार्टी करके वापस लौट रहे थे।


इन दोनों के अलावा शराब पार्टी कर अलग जगह से लौट रहे 24 साल के अविनाश कुमार, 30 वर्षी अजय कुमार, 26 वर्षी सनोज शर्मा, 32 वर्षी के अवनीश कुमार और 35 वर्षी के सुरेश साव को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 4 स्टूडेंट्स हैं। गिरफ्तार हुए सभी लोगो का ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट किया गया। इसमें सभी के शराब पीने की पुष्टि की गई है। जिसके बाद सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

टैग्स