ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने दो सगे भाइयों को दबोचा

KAIMUR : बिहार के कैमूर जिले में दो सगे भाइयों द्वारा शादी के नाम पर लोगों को ठगने का मामला सामने आया है. दोनों भाई धोके से लड़कियों की शादी किसी अन्य राज्य में अमीर लड़कों से क

शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने दो सगे भाइयों को दबोचा
First Bihar
3 मिनट

KAIMUR : बिहार के कैमूर जिले में दो सगे भाइयों द्वारा शादी के नाम पर लोगों को ठगने का मामला सामने आया है. दोनों भाई धोके से लड़कियों की शादी किसी अन्य राज्य में अमीर लड़कों से करवाते थे. जानकारी मिलने पर भगवानपुर थाने की पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी भाइयों की पहचान बेलांव थाना इलाके के राजा के अकोढ़ी गांव निवासी शंभू बिंद के बेटे जीतन बिंद और योगेश बिंद के रूप में की गई है. 


घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राकेश ने बताया कि दोनों सगे भाइयों का गिरोह है. 2019 में उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले कैलाश नारायण के बेटे विनोद कुमार ने थाने में आवेदन देकर शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. इसके बाद गिरोह के कुछ कुछ सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी. इसके बाद आवेदक की निशानदेही पर मोहनियां थाना इलाके के रूपपुर गांव निवासी आशा देवी को जेल भेज दिया गया था. 


बता दें कि दोनों भाई भी इसी गिरोह में शामिल थे. दरअसर पुलिस से बचने के लिए दोनों सगे भाई कुदरा में छिपे हुए थे. बुधवार को दोनों की गिरफ्तारी जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज के पास से की गई. पुलिस की पूछताछ के बाद दोनों ने बताया कि शादी कराने के लिए गिरोह मुंडेश्वरी धाम समेत अन्य धार्मिक स्थलों का चुनाव करता था. इस ग्रुप में कुछ अविवाहित लड़कियां भी मौजूद हैं. इन लड़कियों की शादी दूरदराज या अन्य राज्य  के अमीर घर के बेटे के साथ करवा दी जाती थी. 


इतना ही नहीं शादी की सारी रस्में पूरी होने के बाद जब दूल्हा अपने घर वापस जाने के लिए किसी गाड़ी या ट्रेन से लौटने के लिए तैयार होता तो दुल्हन किसी न किसी बहाने बीच रास्ते से भाग जाती थी. फिलहाल दोनों भाइयों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. दोनों के बयानों के आधार पर छानबीन जारी है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही हैं. 

टैग्स