ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

स्कूटी सवार 3 बदमाशों ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता से छीना मोबाइल, पटना के पॉश इलाके की घटना

PATNA: मोबाइल और चेन स्नैचिंग की घटनाएं राजधानी पटना में काफी बढ़ गयी है। जिससे आमलोगों का जीना मुहाल हो गया है। अब आम लोगों के साथ-साथ खास लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। ताजा

स्कूटी सवार 3 बदमाशों ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता से छीना मोबाइल, पटना के पॉश इलाके की घटना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मोबाइल और चेन स्नैचिंग की घटनाएं राजधानी पटना में काफी बढ़ गयी है। जिससे आमलोगों का जीना मुहाल हो गया है। अब आम लोगों के साथ-साथ खास लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के हिंदी भवन के पास की है जहां अपराधियों ने पटना हाईकोर्ट में पदस्थापित झारखंड सरकार के अधिवक्ता देव कुमार पांडेय को निशाना बनाया है। 


स्कूटी सवार तीन लड़कों ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि जहां पर यह घटना हुई है कि वहां से चीफ जस्टिस के आवास की दूरी महज 200 मीटर है। यह इलाका पटना का बेहद पॉश एरिया के तौर पर माना जाता है जहां जिला जज, एसडीएम, डीएम कार्यालय और कई सरकारी क्वार्टर स्थित है। 


घटना की जानकारी देते हुए अधिवक्ता देव कुमार पांडेय ने बताया कि वे सुबह दूध खरीदने के लिए जा रहे थे। तभी अचानक 8 बजकर 10 मिनट के आस-पास स्कूटी सवार तीन लड़के आए और धक्का देकर मोबाइल छिन लिये और मौके से फरार हो गये। 


देव कुमार पांडेय ने बताया कि इस इलाके में मोबाइल और चेन स्नैचरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आम से आम और खास लोगों का भी जीना मुहाल हो गया है। देव कुमार पांडेय ने इसकी लिखित शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज करवाई है और कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।