ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

स्कूल में नशेड़ी मास्टर कर रहा था हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

PATNA: नशे में धुत शिक्षक को स्कूल में हंगामा करना काफी महंगा पड़ गया। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली पुलिस ने मौके पर पहुंच मास्टर साहब को गिरफ्तार कर लिया। शराबी शिक्षक की

स्कूल में नशेड़ी मास्टर कर रहा था हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नशे में धुत शिक्षक को स्कूल में हंगामा करना काफी महंगा पड़ गया। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली पुलिस ने मौके पर पहुंच मास्टर साहब को गिरफ्तार कर लिया। शराबी शिक्षक की पहचान अमहारा यमुनापुर मध्य विद्यालय के शिक्षक सच्चिदानंद के रूप में हुई है।


बताया जाता है कि शराब पीकर सच्चिदानंद आज स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए पहुंचे थे लेकिन नशे में धुत होने के कारण वे स्कूल में ही  हंगामा मचाने लगे। ग्रामीणों ने पहले गुरूजी को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन जब वे शांत होने का नाम नहीं लिए तब इसकी शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से की गयी। 


शिक्षा पदाधिकारी को जब इस बात की जानकारी हुई तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। मास्टर साहब काफी नशे में थे और हंगामा कर रहे थे। आरोपी शिक्षक को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 

टैग्स