ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

पटना : प्रेमी से बात करना युवती को पड़ा महंगा, सौतेले पिता ने हत्या कर शव को नदी में फेंका

PATNA : मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना नालंदा के एकंगरसराय से सामने आई है, जहां एक सौतेले पिता ने 16 साल की बेटी की हत्या कर शव को पुनपुन नदी में फेंक दिया. युवती की शव पटना के

पटना : प्रेमी से बात करना युवती को पड़ा महंगा, सौतेले पिता ने हत्या कर शव को नदी में फेंका
Anamika
2 मिनट

PATNA : मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना नालंदा के एकंगरसराय से सामने आई है, जहां एक सौतेले पिता ने 16 साल की बेटी की हत्या कर शव को पुनपुन नदी में फेंक दिया. 

युवती की शव पटना के फतुहा थाना इलाके के अब्दालपुर गांव के पास पुनपुन नदी से बरामद किया गया है. उसके शरीर पर मारपीट के भी निशान बने हुए हैं. मृतक की पहचान नालंदा के एकंगरसराय निवासी अमरजीत शर्मा के बेटी मधु के रुप में की गई है. 

मधु के भाई अजित के बयान पर थाने में सौतेले पिता के खिलाफ मारपीट और हत्या की शिकायत दर्ज कराई गई है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

वहीं मृतका के मां का कहना है कि उसकी बेटी ने प्रेम प्रसंग का विराध करने पर सुसाइड कर ली है. वहीं उसने अपने पति को निर्दोष बताया है. बताया जा रहा है कि मधु के पिता का देहांत 10 साल पहले हो गया था. उसके कुछ ही दिन बाद मधु की मां ने अमरजीत शर्मा से दूसरी शादी कर ली थी.