ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

सासाराम में महिला जज से साइबर ठगी, अपराधियों ने उड़ा लिए 1.53 लाख रूपये

PATNA : बिहार में साइबर अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी साइबर ठगी के शिकार हुए थे। अब सासाराम जिले से एक हैरान करने वाला मामल

सासाराम में महिला जज से साइबर ठगी, अपराधियों ने उड़ा लिए 1.53 लाख रूपये
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में साइबर अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी साइबर ठगी के शिकार हुए थे। अब सासाराम जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां साइबर ठगों ने महिला जज को अपना निशाना बना लिया और उनसे 1.53 लाख से ज्यादा रूपये की ठगी कर ली। 




हैकरों ने एसबीआई बैंक एकाउंट में सेंध लगाई और 1.53 लाख रूपये उड़ा लिए। मामला सामने आने के बाद है कोई हैरत में है। ठगी के बाद सासाराम नगर थाना में कल यानी गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिला व्यवहार न्यायालय की प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी हिमसिखा मिश्रा के साथ ये ठगी हुई है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। रोहतास पुलिस के साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।




गौरतलब है कि पिछले दिनों बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के साथ 90 हज़ार रुपये की ठगी का मामला सामने आया था। इसके बाद आमिर सुबहानी ने तुरंत आर्थिक अपराध कोषांग (इओयू) के एडीजी नैयर हसनैन को सूचना दी थी। बाद में अपराधी पकड़ा गया और उसने ठगे हुए पैसे भी वापस किए थे। इस बार सासाराम की एक महिला जज से ठगी का मामला सामने आया है।