ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

शराबंदी वाले बिहार में फल फूल रहा स्मैक का कारोबार, बिहटा में बड़ी खेप के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

PATNA: बिहार में शराबबंदी के बाद स्मैक का कारोबार तेजी से फल फूल रहा हैं। स्मैक का लत युवाओं को ऐसा लगा है कि नशा करने के लिए जब पैसे नहीं होते हैं तो वो क्राइम भी करने लगते ह

शराबंदी वाले बिहार में फल फूल रहा स्मैक का कारोबार, बिहटा में बड़ी खेप के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में शराबबंदी के बाद स्मैक का कारोबार तेजी से फल फूल रहा हैं। स्मैक का लत युवाओं को ऐसा लगा है कि नशा करने के लिए जब पैसे नहीं होते हैं तो वो क्राइम भी करने लगते हैं। यहां तक कि घर का सामान तक बेच देते हैं और चोरी और लूट की घटना को अंजाम देते हैं। ऐसा कोई इलाका नहीं होगा जहां स्मैक ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। हर इलाके में आपको स्मैकियर मिल ही जाएंगे। शराबबंदी के बाद स्मैक पीने वालों की संख्या बढ़ी है। 


स्मैकियरों से लोग भी परेशान हैं। घर से निकलना लोगों का मुश्किल हो गया है। घर छोड़कर कही जाते हैं तो घर में ही चोरी कर लेते हैं। फिर चोरी के पैसे से कुछ दिन स्मैक पीते हैं फिर पैसा खत्म होते ही आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लग जाते हैं। ऐसे लोगों को पुलिस का भी डर नहीं रहता है। शुक्रवार को बिहटा थाना क्षेत्र के डोमिनिया पुल के पास से स्मैक सप्लाई करते धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


 इनके पास से 100 पुड़िया स्मैक, 2200 रुपया कैश, एक सप्लेंडर प्लस बाइक को जब्त किया गया है। गिरफ्तार स्मैक के धंधेबाज की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव निवासी अरुण राय के पुत्र बिपिन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना  मिली थी कि एक स्मैक का धंधेबाज बिहटा डोमिनिया पुल के पास स्मैक बेच रहा है। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस को आता देखकर ग्राहक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। वही जब्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 50 हज़ार रुपये आंकी गयी है। इस बात की जानाकीर बिहटा थाना प्रभारी राज कुमार पांडेय ने दी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता