ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

शराबबंदी में हो रही गांजे की होम डिलीवरी, ONLINE ट्रांजेक्शन के जरिए लेता था पैसे, चढ़ गया पुलिस के हत्थे

PATNA: शराब की होम डिलीवरी के बाद अब पटना में गांजा की होम डिलीवरी की जा रही है। होम डिलीवरी से जुड़े एक गांजा तस्कर को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तब इस बात का खुलासा हो सका। ग

शराबबंदी में हो रही गांजे की होम डिलीवरी, ONLINE ट्रांजेक्शन के जरिए लेता था पैसे, चढ़ गया पुलिस के हत्थे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: शराब की होम डिलीवरी के बाद अब पटना में गांजा की होम डिलीवरी की जा रही है। होम डिलीवरी से जुड़े एक गांजा तस्कर को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तब इस बात का खुलासा हो सका। गांजा तस्कर हाइटेक टेक्नोलॉजी का उपयोग करता था। सबसे पहले वॉट्सऐप से गांजे का ऑडर लेता था ऑनलाइन पेमेंट के बाद ही गांजे की डिलीवरी करता था। वह पेटीएम के माध्यम से पेमेंट लेता था। पटना के इंद्रपुरी के रोड नंबर तीन के पास से पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। 


बिहार में शराबबंदी के बाद गांजा और नशा के दूसरे समानों की तस्करी बढ़ गयी है। अब तस्कर ऑनलाइन माध्यम से गांजा की बुकिंग और पेमेंट लेने के बाद होम डिलीवरी करते हैं। ऐसे ही एक गांजा तस्कर पाटलिपुत्र थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने 40 वर्षीय मुन्ना कुमार सिंह को इंद्रपुरी से गिरफ्तार किया है। मुन्ना के पास से 150 ग्राम गांजा बरामद किया गया है जिसकी कीमत 20 हजार रुपये बतायी जा रही है। 


मुन्ना गांजे की तस्करी हाइटेक तरीके से करता था। इस बात की जानकारी तब हुई जब उसके पास से पुलिस ने मोबाइल और पेटीएम स्पीकर बरामद किया। ऑनलाइन पेमेंट के बाद ही वह गांजे की होम डिलीवरी करता था। जब तक उसका पेटीएम स्पीकर और मोबाइल में पेमेंट कर दिए जाने का संदेश नहीं आता था तब तक वह गांजा ग्राहक को नहीं देता था। गांजा बेचने का यह नया तरीका पहली बार पटना में सामने आया है। 


ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से गांजा बेचने वाले मुन्ना का पेटीएम नंबर और अकाउंट नंबर भी पुलिस को मिला है। गिरफ्तार मुन्ना के बारे में बताया जाता है कि वह मुल रूप से मुजफ्फरपुर का निवासी है। पटना के राजीव नगर इलाके में किराए के मकान में रहकर वह गांजे की होम डिलीवरी हाइटेक तरीके से करता था। पहले भी वह गांजा तस्करी के आरोप में चार बार जेल जा चुका है। गिरफ्तार मुन्ना की निशानदेही पर अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए अब पुलिस छापेमारी में जुटी है।  




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें