ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा सुखे नशे का चलन, ADG बोले..बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी

PATNA: बिहार में 7 साल से शराबबंदी लागू है। बिहार में शराब पीने और बेचने की सख्त मनाही है। बिहार में शराब तो बंद हो गया लेकिन सूखे नशे का चलन काफी तेज से बढ़ रहा है। जिसके कार

शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा सुखे नशे का चलन, ADG बोले..बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में 7 साल से शराबबंदी लागू है। बिहार में शराब पीने और बेचने की सख्त मनाही है। बिहार में शराब तो बंद हो गया लेकिन सूखे नशे का चलन काफी तेज से बढ़ रहा है। जिसके कारण मादक पदार्थ का कारोबार तेजी से बढ़ा है। जिससे बिहार की युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। इस बात की पुष्टि खुद आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने की है। 


पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शराबबंदी की बाद की स्थितियों पर उन्होंने चर्चा की। नैयर हसनैन खान ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून के लागू होने के बाद से सुखा नशा का चलन काफी बढ़ गया है और इसका शिकार युवा हो रहे हैं। सुखे नशे के कारोबारी पर एनडीपीएस लगातार कार्रवाई की जा रही है। 


वही आर्थिक अपराध इकाई द्वारा भी लगातार कार्रवाई कर रही है। अफीम की अवैध खेती का विनस्टीकरण किया जा रहा है। बिहार के साथ-साथ झारखंड के सीमावर्ती इलाके में अफीम की अवैध खेती की जाती है। एनसीबी के द्वारा अफीम की अवैध खेती के स्थलों की पहचान कर अफीम की खेती का विनस्टीकरण किया जाता है। गया जिले के बाराचट्टी एवं धनगई क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स डीएफओ से संबंध स्थापित कर जेसीबी ट्रैक्टर के माध्यम से अफीम की अवैध खेती का विनस्टीकरण कर रही है।


उन्होने कहा कि अफीम की अवैध खेती पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखा जा रहा है और विनष्टीकरण किया जा रहा है। किसानों के बीच स्थानीय प्रशासन के द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है साथ ही किसानों को प्रोत्साहन के लिए मधुमक्खी पालन, सहजन की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। युवा पीढ़ी को बचाने की कोशिश की जा रही है। 


भारत,नेपाल, पश्चिम बंगाल और झारखंड सीमावर्ती इलाके में कार्रवाई की जा रही है। इन क्षेत्रों में सूचना तंत्र को मजबूत कर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। ए़़डीजी ने आमलोगों से अपील की है कि यदि उनके इलाके में भी मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है तो इस बात की सूचना उन तक पहुंचाए। सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाएगी और इस बात की खबर देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता