ब्रेकिंग
पटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

शराब पार्टी करते 6 इंजीनियरों को पुलिस ने पकड़ा, होटल के कमरे से शराब की बोतले भी बरामद

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां पुलिस ने कंकड़बाग इलाके में छापेमारी की है। पुलिस ने इस इलाके के फॉर्च्यून होटल में छापेमारी कर शराब पार्टी मनाते 6 इंजीनियर क

शराब पार्टी करते 6 इंजीनियरों को पुलिस ने पकड़ा, होटल के कमरे से शराब की बोतले भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां पुलिस ने कंकड़बाग इलाके में छापेमारी की है। पुलिस ने इस इलाके के फॉर्च्यून होटल में छापेमारी कर शराब पार्टी मनाते 6 इंजीनियर को पकड़ा है। होटल के कमरे से पुलिस ने शराब की बोतले भी बरामद की है। बताया जाता है कि बारात में शामिल होने के लिए सभी इंजीनियर इस होटल में ठहरे थे जहां सभी शराब पार्टी कर रहे थे। 


कंकड़बाग इलाका स्थित होटल फॉर्च्यून में 6 इंजीनियर शराब पार्टी कर रहे थे तभी इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। फिर क्या था सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। होटल में पहुंची पुलिस ने जब रुम का दरवाजा खुलवाया तो पुलिस को देखकर सभी इंजीनियर दंग रह गये। पुलिस पूरे होटल को सर्च कर रही है। फिलहाल ब्रेथ एनलाइजर मशीन से पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि पकड़े गये इंजीनियरों ने शराब पी है या नहीं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस की टीम मौजूद है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 


गौरतलब है कि शुक्रवार को राजा बाजार इलाके में भी एक होटल में छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब पार्टी मनाते दस युवकों को पकड़ा था। वही आज दोपहर कंकड़बाग इलाके से बीएसएनएल के एक कर्मी को शराब के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस शराबबंदी कानून को और कड़ाई से पालन कराने में जुट गयी है।  

शराब पार्टी करते 6 इंजीनियरों को पुलिस ने पकड़ा, होटल के कमरे से शराब की बोतले भी बरामद