ब्रेकिंग
Bihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तारBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार

साली से शादी रचाकर कोलकाता में रास रचा रहा था पटना का स्कूल टीचर: पुलिस लेकर पहुंची पत्नी ने दोनों को अरेस्ट करवाया

PATNA: पटना के स्कूल टीचर ने पत्नी औऱ दो बच्चों को छोड़कर साली के साथ ही शादी रचा ली। वह साली को लेकर पटना से फरार हो गया फिर कोलकाता के एक होटल में रास रचा था। इसी बीच पत्नी ने पु

साली से शादी रचाकर कोलकाता में रास रचा रहा था पटना का स्कूल टीचर: पुलिस लेकर पहुंची पत्नी ने दोनों को अरेस्ट करवाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के स्कूल टीचर ने पत्नी औऱ दो बच्चों को छोड़कर साली के साथ ही शादी रचा ली। वह साली को लेकर पटना से फरार हो गया फिर कोलकाता के एक होटल में रास रचा था। इसी बीच पत्नी ने पुलिस में शिकायत की और पटना से गयी पुलिस ने कोलकाता के होटल से दोनों को धर दबोचा। पुलिस उस स्कूल शिक्षक को जेल भेजने की तैयारी में है।


स्कूल टीचर की रासलीला

आरोपी शिक्षक पटना के विक्रम के भक्तसारा गांव का रहने वाला है. वह पटना शहर में गर्दनीबाग के अलकापुरी मध्य विद्यालय में पोस्टेड है। 18 साल पहले शिक्षक गौतम कुमार की शादी गया के भदान गांव में रामप्रवेश सिंह की बेटी पिंकी कुमारी से हुई थी. शादी के बाद गौतम औऱ पिंकी को दो बच्चे भी हुए. बेटा निर्भय कुमार 13 साल का है तो बेटी नंदनी 8 साल की है। 


पहले साली को लेकर फरार हुआ फिर की शादी

रंगीन मिजाज शिक्षक की पत्नी पिंकी कुमारी ने बताया कि उसकी चचेरी बहन अंजली कुमारी पटना के ही अथमलगोला में रहती है। उसका पति गौतम कुमार अपनी चचेरी साली से इश्क करने लगा और कुछ दिनों पहले वह अंजली को लेकर फरार हो गया। पति की रासलीला से परेशान पिंकी ने उसी वक्त पुलिस के समक्ष शिकायत की थी. उसके बाद पति ने उसे फोन कर कहा था कि अगर उसने शिकायत वापस नहीं ली तो वह मर्डर कर देगा. लेकिन पत्नी उसकी धमकियों से नहीं डरी।


पिंकी ने बताया कि वह लगातार पुलिस के पास जाकर अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती रही. पिंकी के लगातार शिकायतों के बाद पुलिस हरकत में आयी. पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि गौतम अपनी साली के साथ कोलकाता के एक होटल में रास रचा रहा है. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और गौतम को उसकी साली के साथ होटल के कमरे से गिरफ्तार कर लिया।


दोनों को पटना ले आया गया है. पुलिस ने बताया कि जब गौतम से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि वह अपनी साली से शादी कर चुका है. ऐसे में पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करने के आरोप में शिक्षक गौतम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. 

साली से शादी रचाकर कोलकाता में रास रचा रहा था पटना का स्कूल टीचर: पुलिस लेकर पहुंची पत्नी ने दोनों को अरेस्ट करवाया


साली से शादी रचाकर कोलकाता में रास रचा रहा था पटना का स्कूल टीचर: पुलिस लेकर पहुंची पत्नी ने दोनों को अरेस्ट करवाया


टैग्स