ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सब्जी खरीदारी के दौरान दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट, सड़क किनारे कपड़ा बेच रहे व्यापारी को मारी गोली

PATNA: सब्जी खरीदने के दौरान हुए विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान अपराधियों ने सड़क किनारे कपड़ा बेच रहे एक दुकानदार को गोली मार दी। इस घटना से इलाके मे

सब्जी खरीदारी के दौरान दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट, सड़क किनारे कपड़ा बेच रहे व्यापारी को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सब्जी खरीदने के दौरान हुए विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान अपराधियों ने सड़क किनारे कपड़ा बेच रहे एक दुकानदार को गोली मार दी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। गोली लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े।


 जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें फुलवारीशरीफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां  मोहम्मद शाहबाज की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना एम्स रेफर कर दिया। 


बताया जाता है कि गुरुवार की शाम नया टोला नहर के पास कुछ अपराधियों ने वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। दर्जनों राउंड चले फायरिंग में सड़क के किनारे कपड़ा बेच रहे व्यापारी मोहम्मद मंसूर के 21 वर्षीय बेटे मोहम्मद शहबाज गोली लग गयी और वह बुरी तरह घायल हो गया।


घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने फुलवारीशरीफ थाना पुलिस को दी और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के कारणों का खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर पाई है। 


हालांकि थानाध्यक्ष ने बताया कि सब्जी की खरीदारी के विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें गोलीबारी भी की गयी थी। जिसमें एक युवक को गोली लगी है। वही पुलिस को मौके से दो खोखा भी मिला है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।