ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रुपेश सिंह की हत्या के बाद BJP सांसद ने NDA सरकार पर उठाए सवाल, विवेक ठाकुर बोले- 3 दिनों में हत्यारे पकड़े नहीं गए तो CBI को केस दे बिहार सरकार

PATNA : राजधानी पटना में मंगलवार की शाम इंडिगो एयरलाइन्स के स्टेशन हेड रुपेश सिंह की हत्या के बाद भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने एनडीए सरकार पर सवाल खड़े किये हैं. विवेक ठाकु

रुपेश सिंह की हत्या के बाद BJP सांसद ने NDA सरकार पर उठाए सवाल, विवेक ठाकुर बोले- 3 दिनों में हत्यारे पकड़े नहीं गए तो CBI को केस दे बिहार सरकार
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  राजधानी पटना में मंगलवार की शाम इंडिगो एयरलाइन्स के स्टेशन हेड रुपेश सिंह की हत्या के बाद भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने एनडीए सरकार पर सवाल खड़े किये हैं. विवेक ठाकुर ने पुलिस को 3 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर 72 घंटे में हत्यारे पकड़े नहीं गए तो ये केस सीबीआई को जल्द से जल्द दे देनी चाहिए. 

भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि ये हत्या एक गंभीर चिंता की बात है. रुपेश सिंह को 10 से 15 गोलियां मारी गई हैं, ये काफी हैरानी की बात है. पटना पुलिस के ऊपर इन्वेस्टीगेशन की एक बड़ी जिम्मेदारी है. पटना पुलिस को 3 से 5 दिन के अंदर इस केस का खुलासा करना होगा, नहीं तो तत्काल सीबीआई को इसकी जांच की जिम्मेदारी सौंप देनी चाहिए ताकि ज्यादा देर न हो. 

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस को इस बात का पता लगाना ही होगा कि आखिरकार इस हत्या के पीछे कौन है. एनडीए सरकार में लॉ एंड आर्डर पर भी सवाल उठ रहे हैं. 

रुपेश सिंह की हत्या के बाद BJP सांसद ने NDA सरकार पर उठाए सवाल, विवेक ठाकुर बोले- 3 दिनों में हत्यारे पकड़े नहीं गए तो CBI को केस दे बिहार सरकार

आपको बता दें कि मंगलवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने इंडिगो एयरलाइन्स के पटना के स्टेशन हेड रूपेश की गोली मार कर हत्या कर दी. जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बताया जा रहा है कि रुपये को 6 गोलियां मारी गई हैं. घटना पुनाईचक के कुसुम विला अपार्टमेंट की है. ये जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि बाइक सवार अपराधियों ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है. 

रुपेश सिंह की हत्या के बाद BJP सांसद ने NDA सरकार पर उठाए सवाल, विवेक ठाकुर बोले- 3 दिनों में हत्यारे पकड़े नहीं गए तो CBI को केस दे बिहार सरकार

रूपेश छपरा के रहने वाले हैं। पटना में काफी दिनों से इंडिगो से जुड़े हुए थे. फिलहाल वे इंडिगो के स्टेशन मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे. बताया जाता है उनके कार्यकाल में इंडिगो ने बेहतर बिजनेस किया था. रूपेश एयरपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी चुने गए थे. हाल ही में गोवा से नए साल की छुट्टी मनाकर लौटे थे.  

रुपेश सिंह की हत्या के बाद BJP सांसद ने NDA सरकार पर उठाए सवाल, विवेक ठाकुर बोले- 3 दिनों में हत्यारे पकड़े नहीं गए तो CBI को केस दे बिहार सरकार

टैग्स