ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

रूपेश हत्याकांड : मर्डर के 10 दिन बाद भी पुलिस का हाथ खाली, डीजीपी का दावा भी हवा हवाई

PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या को 10 दिन से ज्यादा गुजर चुके हैं। 12 जनवरी को रूपेश सिंह की हत्या पटना के पुनाईचक में कर दी गई थी लेकिन 10 दिन ग

रूपेश हत्याकांड : मर्डर के 10 दिन बाद भी पुलिस का हाथ खाली, डीजीपी का दावा भी हवा हवाई
Santosh Singh
4 मिनट

PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या को 10 दिन से ज्यादा गुजर चुके हैं। 12 जनवरी को रूपेश सिंह की हत्या पटना के पुनाईचक में कर दी गई थी लेकिन 10 दिन गुजर जाने के बावजूद अब तक के इस मामले में पटना पुलिस का हाथ खाली है। पुलिस लगातार दावा कर रही है कि उसने रूपेश सिंह हत्याकांड में जबरदस्त लीड हासिल करनी है लेकिन हकीकत यह है कि पुलिस के पास अब तक कोई ठोस सुराग मौजूद नहीं है। बिहार के डीजीपी ने 4 दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दावा किया था कि वह जल्द ही इस मामले का खुलासा कर देंगे लेकिन डीजीपी का दावा भी हवा-हवाई साबित हुआ। 


रूपेश सिंह हत्याकांड को लेकर पुलिस की कई टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। बिहार के कई जिलों को अब तक एसआईटी और एसटीएफ की टीमों ने खंगाल डाला है। बेऊर जेल से कनेक्शन जोड़ने के लिए वहां बंद अपराधियों से भी पूछताछ की गई है। अब तो खबर यह है कि एसआईटी की टीम झारखंड के कोडरमा, हजारीबाग और रांची सहित कई जिलों में सुराग तलाश रही है लेकिन नतीजा अब तक कुछ भी नहीं निकला। पुलिस ने रूपेश मर्डर केस में अब तक सैकड़ों लोगों से पूछताछ की है। पटना एयरपोर्ट पर काम करने वाले लोगों से लेकर रुपेश के संपर्क में रहने वाले लोगों से लंबी पूछताछ के बावजूद भी पुलिस को अब तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ। 


बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने रूपेश की हत्या के पीछे पार्किंग को लेकर टेंडर विवाद की तरफ संकेत दिए थे लेकिन हैरत की बात यह है कि 4 दिन गुजर जाने के बावजूद डीजीपी की तरफ से जो इशारे किए गए उस पर भी पटना पुलिस कोई खुलासा नहीं कर पाई है। जाहिर है पुलिस रूपेश हत्याकांड को लेकर किसी ऐसी थ्योरी को सामने लाना चाहती है जो जमीन पर सटीक लग सके। पार्किंग विवाद वाली बात जम नहीं रही लिहाजा पुलिस ने इस पर कोई कदम आगे नहीं बढ़ाया। विपक्ष के नेता लगातार आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस हत्याकांड में बकरे की तलाश कर रही है। हत्या में शामिल लोगों को या तो बचाया जा रहा है या फिर पुलिस उन तक पहुंच नहीं पा रही। इधर हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी लगातार पुलिस की रडार पर हैं। अपराधिक बैकग्राउंड वाले कई लोगों को पुलिस ने उठाया है ऐसी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि क्राइम से किनारा कर चुके सूरत में ठेकेदारी करने वाले एक शख्स को पुलिस ने इस मामले में उठाया है। पटना के जिस बिल्डर पर पुलिस के शक की सुई घूम रही है उससे भी पूछताछ की जा चुकी है लेकिन अब तक रूपेश सिंह हत्याकांड में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।

टैग्स