ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

रूपसपुर के थानाध्यक्ष के कई ठिकानों पर EOU का छापा, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला

PATNA: रूपसपुर के थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक मधुसूदन के कई ठिकानों पर एक साथ EOU की टीम ने छापेमारी की है। जिसमें आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आया है। इसे ले

रूपसपुर के थानाध्यक्ष के कई ठिकानों पर EOU का छापा, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: रूपसपुर के थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक मधुसूदन के कई ठिकानों पर एक साथ EOU की टीम ने छापेमारी की है। जिसमें आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर रूपसपुर थाने में भी आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी चल रही है।


आर्थिक अपराध इकाई यानि ईओयू पटना को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि पुलिस अवर निरीक्षक व रूपसपुर थाने के थानेदार मधुसूदन ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए अकूत संपति अर्जित की है। भ्रष्टाचार में लिप्त थानेदार मधुसूदन ने खुद तो अवैध संपत्तियां बनाई ही साथ ही परिजनो के नाम से भी अकूत परिसंपत्तियां अर्जित की। यह सूचना जांच के बाद सही पाया गया जिसके बाद मधुसूदन के खिलाफ आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या-22/2022  दिनांक 24.05.2022 अन्तर्गत धारा 13 (2) सह पठित धारा 13 (1) (b) भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम, 1988 यथा संशोधित 2018 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।


प्राथमिकी के अनुसार मधुसूदन ने आय के ज्ञात एवं अवैध श्रोतों से करीब 62.67 % अधिक परिसम्पत्तियां अर्जित की है। माननीय न्यायालय से तलाशी अधिपत्र प्राप्त कर आज दिनांक 25.05.2022 को आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उपाधीक्षकों / पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों द्वारा श्री मधुसूदन के निम्नांकित ठिकानों पर छापेमारीकी जा रही है। पटना के आनंद विहार कॉलोनी स्थित आवास में छापेमारी की गयी साथ ही रूपसपुर थाना परिसर और औरंगाबाद स्थित पैतृक आवास पर भी ईओयू की टीम ने छापेमारी की। मधुसूदन का पैतृक घर औरंगाबाद के ग्राम-चौरम, पो-तेनारी, थाना- दाउदनगर है। फिलहाल इस मामले की छानबीन जारी है। 


रूपसपुर के थानाध्यक्ष के कई ठिकानों पर EOU का छापा, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला