ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

रिक्शावाले के साथ भागी करोड़पति की बीवी, दिन-रात वीडियो कॉल पर बतियाती थी, 47 लाख रुपया और सारा गहना भी ले गई

DESK : प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल एक दौलतमंद परिवार से आने वाले करोड़पति आदमी की बीवी रिक्शावाले के साथ फरार हो गई. वह रि

रिक्शावाले के साथ भागी करोड़पति की बीवी, दिन-रात वीडियो कॉल पर बतियाती थी, 47 लाख रुपया और सारा गहना भी ले गई
First Bihar
3 मिनट

DESK : प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल एक दौलतमंद परिवार से आने वाले करोड़पति आदमी की बीवी रिक्शावाले के साथ फरार हो गई. वह रिक्शावाला उस महिला से 13 साल छोटा था. जिसके प्यार में वह पागल थी. दोनों एक दूसरे से इतना प्यार करते थे कि महिला अपने रईस पति को छोड़कर रिक्शेवाले के साथ भाग गई. 


घटना इंदौर की है. यहां हाजी कॉलोनी स्थित खजराना इलाके में रहने वाली अमीर घर की एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, जो रिक्शा चलाता है. बताया जा रहा है कि महिला की उम्र 45 साल है और रिक्शा चलाने वाले प्रेमी की उम्र 32 साल है. वह महिला से 13 साल छोटा था. लेकिन दोनों एक दूसरे से काफी प्यार करते थे. बताया जा रहा है कि महिला रिक्शे वाले प्रेमी को बार-बार वीडियो कॉल करती थी. दोनों में दिन-रात काफी लंबी बातचीत चलती थी.


इस घटना को लेकर महिला के पति ने थाने में शिकायत की है. उसने पुलिस को बताया है कि उसकी बीवी तिजोरी में रखे 47 लाख रुपये और सारा गहना भी लेकर फरार हो गई है. यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है. आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस की छानबीन में पता चला है कि महिला के मायके वाले भी काफी धनाढ्य हैं. उनके पास भी बहुत पैसा है.


महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का किसी रिक्शे वाले के साथ चक्कर चल रहा था. दोनों घंटे मोबाइल पर बातचीत करते थे. जब से उस रिक्शेवाले प्रेमी के साथ भागी है. तब से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है. कुछ दिन पहले ही जमीन बेचा गया था. उसका पैसा भी तिजोरी में रखा हुआ था. तिजोरी की चाबी पत्नी ही अपने पास रखती थी. मौका देखते ही वह गहना और पैसा लेकर फरार हो फरार हो गई. 


इस घटना के बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि लोकेशन के आधार पर एक टीम मामले की छानबीन कर रही है. अभी दोनों का मोबाइल बंद है. दोनों की गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी की जा रही है. जल्द ही दोनों को अरेस्ट कर लिया जायेगा.