ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

अनंत सिंह के घर से बरामद AK-47 का खुलने वाला है हर राज, केंद्रीय एजेंसियों की रिपोर्ट जल्द आएगी

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के गांव वाले घर से पुलिस ने जिस एके-47 को बरामद किया था उसका हर राज अब पर्दाफाश होने वाला है। अनंत सिंह के पास एके-47 राइफल कहां से आई इसका

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के गांव वाले घर से पुलिस ने जिस एके-47 को बरामद किया था उसका हर राज अब पर्दाफाश होने वाला है। अनंत सिंह के पास एके-47 राइफल कहां से आई इसका राज केंद्रीय जांच एजेंसियां ही खोल सकती हैं। https://youtu.be/lDlS_DezZZM अनंत सिंह के लदमा स्थित पुश्तैनी घर से एके-47 बरामद होने के बाद पुलिस ने भले ही मोकामा विधायक को जेल भेज दिया हो लेकिन उसके सामने अब भी यह सवाल मुंह बाये खड़ा है कि अनंत सिंह के पास एके-47 कहां से आयी। एके-47 बरामद होने के बाद पटना पुलिस ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को इस राइफल का पूरा डिटेल भेजा था। एके-47 की डिटेल रिपोर्ट मिलने में हो रही देरी के बाद पटना पुलिस ने एक बार फिर से केंद्रीय जांच एजेंसियों से संपर्क साधा है। उम्मीद जताई जा रही है कि पटना पुलिस इस पहल के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी की तरफ से जल्द ही एके-47 से जुड़ी रिपोर्ट भेज दी जाएगी। यह रिपोर्ट इस बात का खुलासा करेगी अनंत सिंह के घर से बरामद एके-47 राइफल आखिर किस ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बनी और किसे आवंटित किया गया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस इस बात के तार जोड़ेगी की एके-47 अनंत सिंह के पास कैसे पहुंची।
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता