ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

प्रसाद देने के बहाने लड़की को प्रपोज कर बोला 'I LOVE YOU', रिजेक्ट होने पर जीजा-साली को पीटा

PATNA: पटना के नौबतपुर में एक मनचले की करतूत सामने आई है. मनचले ने प्रसाद देने के बहाने लड़की को प्रपोज करते हुए आई लव यू बोला. लड़की ने जब उसके प्रपोजल को रिजेक्ट करते हुए वि

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: पटना के नौबतपुर में एक मनचले की करतूत सामने आई है. मनचले ने प्रसाद देने के बहाने लड़की को प्रपोज करते हुए आई लव यू बोला. लड़की ने जब उसके प्रपोजल को रिजेक्ट करते हुए विरोध जताया तो मनचले ने लड़की के साथ उसके जीजा की भी पिटाई कर दी.

घटना पटना से सटे नौबतपुर थाना इलाके के खासपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि लड़की यहां अपनी नानी के साथ रहती है. कोचिंग जाने के रास्ते में हमेशा सागर नाम का लड़का उसके साथ छेड़खानी करता था. कुछ दिन पहले छठ के मौके पर प्रसाद देने के बहाने मौका देखकर लड़का..लड़की के पास गया और उसे आई लव यू बोल दिया. जिसके बाद लड़की के जीजा ने मनचले को डांट कर वहां से भगा दिया.



मंगलवार को पीड़िता अपने जीजा के साथ कॉलेज जा रही थी तभी सागर ने दोनों के साथ बुरी तरह से मारपीट कर उन्हें घायल कर  दिया. इस हमले में जीजा-साली बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल नें भर्ती कराया गया है. वहीं पीड़ित लड़की ने नौबतपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMIT KUMAR

FirstBihar संवाददाता