ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रंगदारी को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी, एक मजदूर को लगी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

PATNA: मनेर के उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बालू माफिया के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान एक मजदूर के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन फा

रंगदारी को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी, एक मजदूर को लगी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मनेर के उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बालू माफिया के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान एक मजदूर के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में उसे रामपुर दियारा स्थित एक क्लिनिक में ले गये। लेकिन खून अधिक बह जाने के कारण डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचकर दानापुर एसपी ने गोलीबारी की इस घटना की जानकारी ली।  


मनेर थाना क्षेत्र के दो घाट सोनम मडवा घाट और 84 घाट पर रंगदारी को लेकर दो बालू माफिया के बीच जमकर गोलीबारी हुई। ग्रामीणों ने बताया कि 2 घंटे तक हुई इस गोलीबारी में 100 राउंड से अधिक गोलियां चलने की सूचना है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार के निर्देश के बावजूद इन घाटों पर प्रतिदिन लाखों रुपए की बालू की चोरी होती है।


आज बालू माफिया के बीच रंगदारी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष गोलीबारी करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि गोलीबारी की इस घटना में चंपारण के एक मजदूर के पेट में गोली लग गयी है। जिसे लेकर स्थानीय लोग रामपुर दियारा स्थित एक प्राइवेट क्लिनिक ले गये। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। 


गोलीबारी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद दानापुर एसपी मौके पर पहुंचे जिसके बाद पूरे मामले की जांच की गयी। फिलहाल पुलिस की टीम इलाके में कैंप कर रही है।