ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रांची में पैसे दोगुना का लालच देकर कर रहा था ठगी, पटना से हुआ गिरफ्तार

PATNA: पटना के रहने वाले युवक ने रांची में दोगुना का लालच देकर 1.21 करोड़ की ठगी की थी, जिसे अरगोड़ा थाने की पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित पटना के शिवाजी नगर क

रांची में पैसे दोगुना का लालच देकर कर रहा था ठगी, पटना से हुआ गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

PATNA: पटना के रहने वाले युवक ने रांची में दोगुना का लालच देकर 1.21 करोड़ की ठगी की थी, जिसे अरगोड़ा थाने की पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित पटना के शिवाजी नगर का रहने वाला चिटफंड कंपनी का संचालक सुधीर कुमार सिंह है। कंपनी का नाम केयर और डिवेंचर है, जिसमें भोले-भाले लोगों से पैसे इन्वेस्ट कराकर उनसे लाखों की ठगी की जाती थी। फिलहाल पुलिस दो अन्य आरोपितों को ढूंढ रही है। इनका नाम नीतू सिंह और रणधीर सिंह है। 


दरअसल इस कंपनी ने हरमू हाउसिंग कॉलोनी की रहने वाली रीचा सिंह के साथ ठगी की थी, जिसके बाद पीड़िता ने अरगोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। रिचा ने पुलिस को बताया कि नीतू कुमारी उनकी मौसी है। वह बीते अक्टूबर 2020 को उनके घर आयी। वे केयर और डिवेंचर नाम की कंपनी चलाते हैं। इस कंपनी में वह, उनके पति सुधीर व देवर रणधीर शामिल हैं। कंपनी में पैसे इन्वेस्ट करने वाले को वह 40 परसेंट की प्रॉफिट देते हैं। उन्होंने भी नीतू और उसके पति के खाते में 1.13 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया। जब समय पूरा होने पर उन्होंने पैसे मांगे तो उनकी हत्या कर देने की धमकी मिलने लगी। 


हैरानी की बात तो ये है कि केवल रिचा सिंह ही नहीं, बल्कि उनके कई रिश्तेदारों ने पैसे इन्वेस्ट किये थे। इसमें रिचा ने छह लाख, उनके पति अमीत कुमार सिंह ने 22 लाख, रंजित सिंह ने 37 लाख, सरफराज अहमद ने दो लाख, शशिकांत पाठक ने दो लाख, समरीधी ने एक लाख, रोशन ने पांच लाख, दीपक ने तीन लाख, अंकित ने डेढ़ लाख रुपये आरोपित के खाते में ट्रांसफर किये थे। 

टैग्स