ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

राजेंद्र नगर में 30 लाख की चोरी, अपराधियों ने बिल्डर के घर से उड़ाए पैसे

PATNA : राजधानी में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद है. पटना में वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है राजेंद्र नगर से जहां एक बिल्डर के घर म

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद है. पटना में वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है राजेंद्र नगर से जहां एक बिल्डर के घर में 30 लाख रुपये की चोरी हुई है. बिल्डर ने पुलिस में घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. 

वारदात कदमकुआं थाना इलाके के राजेंद्र नगर की है. जहां रोड नंबर 10 B स्थित हाउस नंबर 563 में अपराधियों ने चोरी की है. कुमार डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के मकान में 30 लाख के जेवरात अपराधी चोरी कर फरार हो गए. मकान मालिक अशेष कुमार ने पुलिस में शिकायत की है कि भारी बारिश के कारण इलाके में जल जमाव होने से वे परिवार को लेकर एक सुरक्षित स्थान पर चले गए थे. इस बीच बीते 6 अक्टूबर की रात को घर के पिछले दरवाजे से कुछ चोर घुस आये. उन्होंने कई कमरों का ताला तोड़ दिया. घर में रखे अलमीरा से 30 लाख रुपये की जेवरात लेकर चोर फरार हो गए. 

चोरी की इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि पीड़ित की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है. अज्ञात अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. 

टैग्स