ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

राजधानी पटना में दो सगी बहनों के साथ रेप से हड़कंप, पिस्टल की नोंक पर रातभर नोंचते रहे हैवान

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बदमाशों ने दो सगी बहनों के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों बहनें छोड़ देने की गुहार लगाती रहीं लेकिन हैवानों को दया नहीं आ

राजधानी पटना में दो सगी बहनों के साथ रेप से हड़कंप, पिस्टल की नोंक पर रातभर नोंचते रहे हैवान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बदमाशों ने दो सगी बहनों के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों बहनें छोड़ देने की गुहार लगाती रहीं लेकिन हैवानों को दया नहीं आई। आरोपी दोनों बहनों के साथ पिस्टल की नोंक पर घंटों दरिंदगी करते रहे। किसी तरह दोनों लड़कियां भागकर देर रात थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के एक इलाके की है।


मंगलवार सुबह दोनों बहनों को लेकर परिजन खगौल थाना पहुंचे। जहां से पुलिस ने उन्हें फुलवारी शरीफ थाना भेज दिया। जहां शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। दोनों लड़कों ने पुलिस को बताया है कि दोनों बहनें झूठ बोल रही हैं। लड़कों का कहना था कि दोनों बहने शादी का दबाव बना रही थी और जब शादी से इनकार किया तो थाने जाकर झूठा केस दर्ज करा दिया है।


बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात दोनों पहने शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लड़कों ने दोनों बहनों को पकड़ लिया और खेत में लेजाकर दोनों के साथ हथियार के बल पर रेप किया। जब दोनों बहनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गोली मारने की धमकी दी और दोनों के साथ रातभर दुष्कर्म करते रहे। दोनों लड़कों की पहचान विशाल और रॉकी कुमार के रूप में की गई है।