ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

राजधानी पटना में बेखौफ हुए बदमाश : दिनदहाड़े गोली मारकर महिला को मौत के घाट उतारा, वारदात के बाद इलाके में सनसनी

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रहा है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है

राजधानी पटना में बेखौफ हुए बदमाश : दिनदहाड़े गोली मारकर महिला को मौत के घाट उतारा, वारदात के बाद इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रहा है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के बेना साह की बाग इलाके की है।


घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। महिला की पहचान मालसलामी थाना क्षेत्र के भैसानी टोला निवासी चिंता देवी के रूप में की गई है।


बताया जा रहा है कि परिवार में चल रहे विवाद के कारण चिंता देवी फिलहाल अपनी बहन के घर रह रही थी। पुलिस ने जमीन विवाद में महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। डीएसपी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया है और मामले के छानबी में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता