ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

राजधानी पटना में 50 लाख की लूट, कारोबारी को अपराधियों ने बनाया निशाना

PATNA : राजधानी पटना की कानून व्यवस्था लगातार नीचे गिरती जा रही है। पटना पुलिस के दावे अब अपराधियों के सामने उन्हें मुंह चिढ़ा रहे हैं। बड़ी खबर पटना सिटी इलाके से सामने

राजधानी पटना में 50 लाख की लूट, कारोबारी को अपराधियों ने बनाया निशाना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 PATNA : राजधानी पटना की कानून व्यवस्था लगातार नीचे गिरती जा रही है। पटना पुलिस के दावे अब अपराधियों के सामने उन्हें मुंह चिढ़ा रहे हैं। बड़ी खबर पटना सिटी इलाके से सामने आ रही है जहां अपराधियों ने एक कारोबारी से पचास लाख लूट लिया है। घटना के बाद मिली पहली जानकारी के मुताबिक सरसों तेल कारोबारी से पचास लाख की लूट हुई है।


अपराधियों ने पटना के अगमकुआं थाना इलाके में लूट की इस वारदात को अंजाम दिया है। सरसों तेल कारोबारी मनोज कुमार को अपराधियों ने उस वक्त निशाना बनाया जब वह पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पैसे जमा कराने जा रहे थे। लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की है। मौके पर जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

राजधानी पटना में 50 लाख की लूट, कारोबारी को अपराधियों ने बनाया निशाना

राजधानी पटना में 50 लाख की लूट, कारोबारी को अपराधियों ने बनाया निशाना

पटनासिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के सम्राट पैट्रोल पम्प स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास तेल कारोबारी से 50 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि खाद्य तेल और रिफाइन एजेंसी के कर्मचारी मनोज कुमार पंजाब नैशनल बैंक में एजेंसी का पैसा जमा कराने बाईक से जा रहे थे तभी बैंक के पास  नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने घेर लिया और हथियार के बल पर रुपयों से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गये।


लूट का विरोध करने अपराधियों ने फायरिंग भी की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन तभी अपराधियो ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। अपराधी दिनदहाड़े फायरिंग करते रहे और लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस बरामद किया है। 


वही तेल व्यवसायी से 50 लाख की लूट का मामला आग की तरह फैल गई। और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि इस मामले पर पुलिस कुछ कहने से बच रही है। पुलिस वरीय अधिकारियों का हवाला देकर कुछ भी कहने से पल्ला झाड़ रही है। वही इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। पीड़ित व्यवसायी अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता