ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राजधानी पटना के लाइब्रेरी में बमबाजी, CCTV फुटेज आया सामने

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से बदमाशी, हत्या, लूट- पाट,बमबाजी की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब

राजधानी पटना के लाइब्रेरी में बमबाजी, CCTV फुटेज आया सामने
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से बदमाशी, हत्या, लूट- पाट,बमबाजी की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र से निकल कर सामने आ रही है। जहां, कुछ अपराधियों ने एक लाइब्रेरी में देर रात जमकर बमबारी की है। इस बमबारी में लाइब्रेरी के कई सामान टूट गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गया।


मिली जानकारी के अनुसार, पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा लाइब्रेरी में बुधवार की देर रात अपराधियों ने उस वक्त हमला किया, जब वहां कुछ छात्र लाइब्रेरी के अंदर बैठ कर पढ़ रहे थे। बम की आवाज सुनते ही छात्रों के बीच भगदड़ मच गई। छात्र कुछ समझ पाते इससे पहले ही अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद वहां से भाग निकले।हालांकि इस बमबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


वहीं, छात्रों ने बताया कि बम से लाइब्रेरी के अंदर के कई जगहों के सामान बिखर गया, कई शीशे टूट गए। छात्रों ने इसकी सूचना बहादुरपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाने की पुलिस गुरुवार को पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस पूरे घटना की घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। 


इधर,पुलिस के वहां पहुंचते ही छात्रों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों का आरोप है कि घटना के वक्त छात्रों ने इसकी सूचना बहादुरपुर थाने को दी थी, लेकिन सूचना मिलने के बाद भी थाना द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले को लेकर बहादुरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दो परिवारों के बीच का आपसी विवाद वर्षों से चला रहा है और दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए फर्जी ढंग से इस तरह घटना को अंजाम दे रहे हैं।